बॉडी में हर वक्त रहता है पेन? शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी

थकान के कारण अक्सर शरीर में दर्द हो जाता है। ऐसा होना बेहद आम है क्योंकि जब आप शरीर को आराम देते हैं तो दर्द अपने आप गायब हो जाता है। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आए दिन बॉडी पेन की शिकायत करते हैं।
क्या आपको मालूम है कि ऐसा शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी के कारण होता है। जी हां....एक्सपर्ट रामिता कौर बताती हैं कि जो लोग हर वक्त बॉडी पेन की शिकायत करते हैं उनके शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं बॉडी पेन और पोटेशियम का आपस में क्या संबंध है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है।
पोटेशियम की कमी से हो सकता है बॉडी पेन
View this post on Instagram
पोटेशियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों में संकुचन, नसों के संकेतों और फ्लूड बैलेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोटेशियम की कमी के कारण शरीर में लगातार दर्द, ऐंठन, मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है। इसके कारण बांह, पैर और पीठ में दर्द का अनुभव होता है। ऊर्जा की कमी महसूस होती है। अनियमित दिल की धड़कन
यह भी पढ़ें-हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है बहुत अधिक स्पाइसी फूड, जानें
कैसे मेंटेन करें पोटेशियम की कमी
- केला
- एवोकाडो
- शकरकंद
- पालक
- बीटरूट
- हाइड्रेशन
- संतरे
- दाल
- ड्राई फ्रूट्स
यह भी पढ़ें-क्या किडनी स्टोन में कैल्शियम सप्लीमेंट्स नहीं लेनी चाहिए?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।