तनाव को कम कर सकती है आपके माथे पर लगी बिंदी, जानें फायदे

भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सोलह श्रंगार को काफी महत्व दिया जाता है। खासकर, शादीशुदा महिलाएं सज-संवरकर रहना बेहद पसंद करती हैं। बिंदी, चूड़ी और पायल समेत कई चीजें, महिलाओं की सुंदरता में चार-चांद लगाती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि माथे पर चमकती बिंदिया, हाथों में खनकती चूड़ियां और पैरों में झनकती पायल, केवल महिलाओं का रूप ही नहीं निखारती है बल्कि इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में भी इन सभी चीजों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है। आज के समय में जब हम सभी महिलाएं किसी न किसी बात को लेकर तनाव में हैं, ऐसे में आपके माथे पर लगी बिंदी इस तनाव को कम करने में मदद कर सकती है। स्ट्रेस को कम करने में बिंदी कैसे फायदा पहुंचाती है, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
तनाव को कम करने में कारगर है माथे पर लगी बिंदी, जानें क्या कहता है आयु्र्वेद?

- एक्सपर्ट का कहना है कि माथे के जिस प्वॉइंट पर हम बिंदी लगाते हैं, उसे अजना चक्र कहा जाता है। यह हमारे शरीर का छठा और सबसे पॉवरफुल चक्र होता है।
- यह सिर, आंखों, मस्तिष्क, पीनियल ग्लैंड और पिट्यूटरी ग्लैंड को घेरता है।
- जब महिलाएं बिंदी लगाती है, तो वह जिस प्वॉइंट पर बिंदी लगाती है, उसे दबाती है, बिंदी को अच्छे से चिपकाने के लिए उस पर थोड़ा प्रेशर डालती है, यह प्वॉइंट तीसरी आंख का होता है और जब रोज इस पर दबाव पड़ता है, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- तनाव को कम करने में मदद करेगी दादी मां की बताई यह चाय

- खासकर, तनाव को दूर करने में यह फायदेमंद है। माथे के बीच में पीनियल ग्रंथि होती है। जब आप बिंदी लगाती है और इस पर दबाव पड़ता है, तो दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है।
- इससे डिप्रेशन दूर करने मे भी मदद मिलती है, मेमोरी और फोकस में सुधार होता है। साथ ही, इससे सिरदर्द भी कम होता है।
- माथे पर बिंदी लगाने से स्किन जवां बने रहने में मदद मिलती है। इससे साइनस में आराम मिलता है और आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
माथे की बिंदी, महिलाओं की सुंदरता में तो चार-चांद लगाती ही है। लेकिन, साथ ही, सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।