Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:00 AM IST

डायबिटीज के मरीजों को बार-बार क्रेविंग क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें

क्या आपको शुगर है। क्या आपको हर थोड़ी देर पर कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होती रहती है। आइए जानते हैं इसके पीछे के कुछ संभावित कारण
Updated:- 2025-03-07, 16:26 IST
image

डायबिटीज एक गंभीर रोग है,जो खराब जीवन शैली और अनुचित खानपान के कारण किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसमें खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है, क्योंकि शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी हो जाती है या शरीर इंसुलिन का उपयोग सही से नहीं कर पता है। डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। इसे आप स्वस्थ जीवन शैली और संतुलित आहार का पालन करके ही कंट्रोल में रख सकते हैं। वही, अक्सर देखा जाता है कि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित होते हैं, उन्हें हर कुछ देर पर कुछ ना कुछ खाने की क्रेविंग होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके संभावित कारणों के बारे में। 

डायबिटीज के मरीजों को बार-बार क्रेविंग क्यों होती है?

diabetes and craving

हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इससे जुड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनके मुताबिक अगर आप भोजन के बीच में लंबा अंतराल रखते हैं यानी कि आप काफी लंबे वक्त तक भूखे रहते हैं, तो ब्लड शुगर का लेवल गिर सकता है। इससे भूख लग सकती है। यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों में अधिक संवेदनशील होती है।

अगर आपके भोजन में जरूरी पोषक तत्वों की कमी है या आप पर्याप्त मात्रा में नहीं खाते हैं, तो आपके शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं मिलती है, जिसे पूरा करने के लिए शरीर भूख का संकेत भेजता है, इससे बार-बार भूख लगती है।

प्रोटीन युक्त आहार भूख नियंत्रित करते हैं। डाइट में प्रोटीन की कमी से भी भूख जल्दी-जल्दी लग सकती है।

 

यह भी पढ़ें-डायबिटीज का दिमाग पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें

diabetes anf food craving

अगर आप अपनी बीमारी को लेकर तनाव लेते हैं, तो इससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का असर बढ़ता है, जो भूख को बढ़ा सकता है।

नींद की कमी से भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं, जिससे भूख बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें-सुबह उठने पर आपके भी चेहरे में रहती है सूजन? हो सकते हैं ये कारण

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।