मुझे पीरियड्स में सिर्फ एक-दो दिन ही ब्लड आता है..क्या यह नॉर्मल है?
मुझे पीरियड्स में 7 दिनों से भी ज्यादा ब्लीडिंग होती है..क्या यह घबराने वाली बात है?
पीरियड फ्लो से जुड़े ऐसे कई सवाल महिलाओें को परेशान करते हैं। पीरियड फ्लो कब नॉर्मल है और कब आपको डॉक्टर की सलाह की जरूरत है, इस बारे में हर महिला को जानकारी होनी चाहिए। पीरियड में फ्लो कैसा आ रहा है, दर्द कितना है और साइकिल कितने दिनों की है, ये कुछ ऐसी बाते हैं, जिन पर महिलाओं को जरूर ध्यान देना चाहिए। पीरियड्स में किस तरह का फ्लो आने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr.Shweta Mendiratta, Associate Clinical Director- Obstetrics and Gynaecology, Marengo Asia Hospital,Faridabad जानकारी दे रही हैं।
पीरियड्स के दौरान किस तरह का फ्लो हो तो डॉक्टर से सलाह लेना है जरूरी?
- पीरियड्स में आने वाला फ्लो, किसी भी महिला की सेहत के बारे में काफी कुछ कहता है। किस तरह का फ्लो सही है और कैसा फ्लो होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूरी है, यह बात हर महिला को पता होनी चाहिए।
- अगर आपको ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो रही है यानी हर एक या दो घंटे में पैड बदलना पड़ रहा हो, तो यह सामान्य नहीं है। इसे हैवी मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग माना जाएगा। वहीं, अगर पीरियड्स में फ्लो 7 दिनों से ज्यादा आ रहा हो या खून के साथ बड़े-बड़े थक्के यानी क्लॉट्स आ रहे हों, तो यह भी परेशानी का सबब हो सकता है।
- अगर पीरियड्स में अचानर से ब्लड बहुत कम आने लगे या पीरियड्स आना बंद हो जाएं, तो यह भी हार्मोनल गड़बड़ी या किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
- अगर पीरियड्स के दौरान बहुत तेज पेट या पीठ में दर्द हो और आपको दवाई से भी आराम न मिले, तो यह एंडोमेट्रियोसिस या फाइब्रॉइड जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है।
- पीरियड्स के बीच में बार-बार स्पॉटिंग होना या अचानक से दो पीरियड्स के बीच बहुत कम समय रह जाना भी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स
- पीसीओडी, थायरॉइड, स्ट्रेस या बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन भी पीरिड फ्लो पर असर डाल सकता है। इस पर भी ध्यान दें।
- अगर आपको पीरियड साइकिल या फ्लो में कुछ असामान्य बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। याद रखें कि शुरुआत में बीमारी के लक्षणों को पहचानने से आने वाले वक्त की बड़ी दिक्कत से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में अदरक और गुड़ की चाय पीने से दर्द कम होता है?
पीरियड्स के फ्लो, दर्द और साइकिल से जुड़े अन्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों