herzindagi
image

क्या आपका शरीर पियर शेप में बदल रहा है? जानें कारण

क्या आपका भी शरीर नाशपाती के आकार जैसा हो रहा है तो इसका कारण एस्ट्रोजेन हार्मोन हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2025-01-21, 15:07 IST

बढ़ते वजन से आजकल हर कोई परेशान है। हर किसी का वजन अलग तरीके से बढ़ता है। कुछ लोगों का शरीर नाशपाती के आकार जैसा हो जाता है। जैसे नाशपाती का ऊपरी हिस्सा कम चौड़ा होता है और निचला हिस्सा ज्यादा भारी और चौड़ा होता है। इसमें भी शरीर के ऊपरी हिस्से जैसे सीने कंधे की तुलना में निचला हिस्सा हिप्स और जांघ अधिक चौड़े और मोटे दिखाई देते हैं। ऐसा क्यों होता है?आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसका कारण। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं।

पियर शेप बॉडी क्यों हो जाता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

एक्सपर्ट बताती हैं कि इसके लिए एस्ट्रोजन हार्मोन जिम्मेदार होता है। एस्ट्रोजन हार्मोन का अत्यधिक उत्पादन शरीर में वसा जमा करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है, खासकर पेट के निचले हिस्से में यह वसा जमा होने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। एस्ट्रोजन एक प्रमुख महिला हार्मोन है जो शरीर में कई जैविक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है जैसे प्रजनन चक्र, हड्डियों की मजबूती और वसा का वितरण। आइए जानते हैं पियर शेप बॉडी को मैनेज करने के लिए क्या करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-शरीर दे रहा है ये संकेत, तो समझ जाए गठिया दे चुका है दस्तक

एस्ट्रोजन को मैनेज करने के लिए क्या करें?

pear shaped body reason

  • मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप सब्जियां, नट्स और बीज खाएं।
  • आहार में फाइबर लें, यह एस्ट्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है इसके लिए आप साबुत अनाज, फल, और सब्जियों का नियमित सेवन कर सकते हैं।
  • क्रुसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकोली, केल, ब्रसल स्प्राउट्स और फूलगोभी में ऐसे तत्व होते हैं जो एस्ट्रोजन को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करते हैं।
  • फ्लैक्स सीड्स एक सुपरसीड है जो एस्ट्रोजन डोमिनेंस को कम कर सकता है।
  • रोजाना 40 से 45 मिनट शारीरिक गतिविधि भी जरूर करें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-Dyslexia: इस बीमारी के कारण ठीक से बोल नहीं पाते थे अभिषेक बच्चन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।