Dyslexia: इस बीमारी के कारण ठीक से बोल नहीं पाते थे अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे तब डिस्लेक्सिया से जूझ रहे थे। अभिषेक को 9 साल की उम्र में डिस्लेक्सिया रोग का पता चला, जिसके बाद उन्हें यूरोपीय स्कूल भेज दिया, लेकिन उन्हें ग्रेजुएशन के बाद पता चला कि वह डिसलेक्सिक हैं। क्या होती है यह बीमारी, इसका कारण क्या होता है,इसके लक्षण क्या होते हैं? सब कुछ जानेंगे इस आर्टिकल में। इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की
क्या है डिस्लेक्सिया?
डिस्लेक्सिया एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसमें पढ़ने और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। इस बीमारी में शब्दों को लिखने या पहचानने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यह मानसिक क्षमता या बुद्धि से संबंधित नहीं होती। यह बच्चों और व्यस्क दोनों को ही प्रभावित कर सकता है। इस बीमारी में दिमाग को ध्वनि और अक्षरों को जोड़ने में कठिनाई होती है। इस बीमारी का मतलब बिल्कुल भी यह नहीं है कि बच्चे की सीखने की क्षमता बाकी बच्चों से कम है। हालांकि अच्छी तरह से पढ़ने में सक्षम नहीं होने के कारण कई चीज समझ पाना मुश्किल होता है या देर से समझ में आता है चलिए जान लेते हैं इसके लक्षण क्या-क्या होते हैं और उम्र के हिसाब से इसके लक्षण में क्या बदलाव आते हैं।
डिस्लेक्सिया के लक्षण
- अक्षरों और शब्दों को गलत तरीके से पढ़ना
- धीमी गति से किसी भी शब्द को पढ़ना
- शब्दों को सही से पहचान में समस्या
- शब्दों को सही ढंग से लिखने में कठिनाई।
- वर्तनी में गलतियां करना
- लंबे समय तक पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना
- शब्दों या वाक्यांशों को सही से समझने में समस्या
- समय पर गलत शब्दों का उच्चारण करना
- संख्याओं को समझने में कठिनाई होना
यह भी पढ़ें-पीरियड्स के बाद कब सेक्शुअल रिलेशन बनाना चाहिए?
एक्सपर्ट बताते हैं कि अब तक इसका सही कारण नहीं पता चल पाया है, लेकिन कुछ सबूत यह बताते हैं कि यह आनुवंशिक कारण, जीन में कमी के कारण ऐसी समस्याएं होती है।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में थकान और त्वचा में रूखापन क्यों बढ़ता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।