क्या पीरियड में आपको भी आते हैं चक्कर? जानें कारण और निपटने के उपाय

महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म होना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इससे हर महिला को एक उम्र तक गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे, हैवी ब्लीडिंग, पेट में दर्द, मूड स्विंग्स । इसके अलावा, कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें पीरियड के दौरान बार-बार चक्कर आता है। कमजोरी महसूस होती है। कुछ तो ऐसी भी हैं, जो बिस्तर से भी नहीं उठ पाती हैं। सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है? जानेंगे इस आर्टिकल में इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
पीरियड्स में चक्कर क्यों आते हैं?

एक्सपर्ट बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं रक्तस्राव करती हैं, जिसकी वजह से शरीर में खून की कमी होने लगती है। इससे ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो सकती है। वहीं जो महिलाएं पहले से ही एनीमिया से पीड़ित हैं उनको यह समस्या ज्यादा परेशान करती है। इसके कारण चक्कर आने लगते हैं।
पीरियड्स के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बदलता है, जिससे ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है और चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है।
कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो पीरियड्स में खाना पीना बंद कर देती हैं। इसके कारण लो बीपी की समस्या होती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो कम हो सकता है।
ब्लीडिंग के कारण डिहाइड्रेशन हो जाता है। पानी की कमी के कारण भी कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें-वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप फंस जाए, तो क्या करना चाहिए?
चक्कर से बचने के लिए क्या करें?

- आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें। जैसे, अनार, चुकंदर, सेब, गुड़।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हर्बल टी या नारियल पानी को डाइट में शामिल करें।
- ज्यादा कैफीन लेने से बचें,इससे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है और यह चक्कर आने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-थकान, कमजोरी और हाथ पैर में रहती है झुनझुनी, कहीं आपको इन चीजों की कमी तो नहीं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।