Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:02 AM IST

पैरों में सूजन क्यों होती है?

क्या आपके भी पैरों में अक्सर सूजन बनी रहती है? अगर हां तो आप इसे मामूली न समझें क्योंकि यह बड़ी बीमारी की तरफ इशारा करता है।
Updated:- 2024-11-04, 18:18 IST
image

अक्सर लोग पैरों में सूजन को एक समान ने समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं। हां यह बात बिल्कुल सही है कि कई बार ज्यादा चल लेने से या ज्यादा देर तक पैर को लटका कर बैठने से पैरों में सूजन आ जाती है, लेकिन अगर आपको हमेशा इस स्थिति का सामना करना पड़ रहता है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि पैरों में सूजन कई गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करती है। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर इसकी असली वजह से रूबरू करवाया है। आइए जानते हैं पैरों में सूजन क्यों होती है?

पैरों में सूजन क्यों होती है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

  • एक्सपर्ट बताती है कि अगर आपके शरीर में आयरन, हीमोग्लोबिन की कमी है, तो यह आपके पैरों में सूजन का कारण बन सकताी है। खून की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। आपको इसके लिए डॉक्टर से कंसल्ट कर खून की जांच करानी चाहिए।
  • अगर आपको थायराइड की हिस्ट्री रही है और आपके पैरों में अक्सर सूजन बना रहता है तो आप को यह समझना चाहिए कि आपका थायराइड नियंत्रिण में नहीं है। इससे शरीर में तरल पदार्थ का संचय हो सकता ह, जिससे सूजन बढ़ जाती है।
  • किडनी फंक्शन समान्य से कम करता है तो पैरों में सूजन हो सकता है। किडनी की कार्यक्षमता में कमी के कारण शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा होने लगता है।

यह भी पढ़ें-क्या फैट्स का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है?

best-home-remedies-for-swollen-feet

  • हार्ट फेलियर, किडनी फेलियर या लिवर फेलियर, इन स्थितियों में शरीर में बहुत ज्यादा तरल पदार्थ जमा होने लगता है जो पैरों में जमा हो जाता है और सूजन का कारण बनता है।
  • एक्सपर्ट बताती है कि कुछ हाई ब्लड प्रेशर की दवाई भी पैरों में सूजन पैदा कर सकती हैं, ऐसे में अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और दवाई खाने के बाद आप के पैरों में सूजन आ जाती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें-नाखून पर सफेद दाग शरीर में बताते हैं इस चीज की कमी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।