दिल्ली सहित नोएडा की एयर क्वालिटी हुई खराब, बचाव के लिए ये टिप्स अपनाएं

Ways To Protect Yourself From Air Pollution: राजधानी दिल्ली एक बार फिर से गैस चैंबर बनती जा रही है। वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होते जाना सेहत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जहरीली हवा के संपर्क में रहने से कई तरह की बीमारियों का जोखिम हो सकता है। इसके कारण फेफड़ों से जुड़ी बीमारी का खतरा हो सकता है। सबसे ज्यादा इससे बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ टिप्स को अपना कर सावधानी बरता जाए। आइए जानते हैं प्रदूषण से बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए।
प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करें? (How to protect from air pollution)

- प्रदूषण से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप बिना जरुरत के घर से बाहर न निकलें। अगर आपको बहुत जरूरी काम है तभी घर से कदम निकले।
- जब भी बाहर जाएं तो n95 मास्क जरूर पहनें। इससे प्रदूषण के खतरे से बचने में आपको मदद मिलेगी।
- अगर आप कोई ऐसी जगह पर रहते हैं जहां से आप डायरेक्ट प्रदूषण के संपर्क में आ सकते हैं तो घर में अच्छी क्वालिटी वाले एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से घर के अंदर की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हो सकता है।
- प्रदूषण आपकी त्वचा और आंखों को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में घर से बाहर जब भी निकले आंखों पर चश्मा जरूर लगाए।
- जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें, हाइड्रेट रहने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- अगर आप हर रोज सुबह एक्सरसाइज करने के लिए पार्क में जाते हैं तो जब तक प्रदूषण का स्तर कम नहीं होता है बाहर जाने से परहेज करें, जो कुछ भी एक्टिविटी है वह घर में ही करें।
यह भी पढ़ें-फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन
- हर रोज खुद भी और घर में मौजूद बच्चों को भी स्टीम दिलवाएं। इससे एयर पैसेज रिलैक्स होगा और बॉडी से हार्मफुल सब्सटेंस निकल जाएंगे।
यह भी पढ़ें-फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं ये फूड्स, आप भी आहार में करें शामिल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।