Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

जवानी में तेज करेंगी एक्‍सरसाइज तो भविष्‍य में कम हो जाएगा हार्ट डिजीज का खतरा

जो टीनएजर्स हाई इंटेंसिटी एक्‍सरसाइज करते हैं उनमें ब्‍लडप्रेशर कम होता है जो भविष्‍य में हार्ट डिजीज के विकास के कम जोखिम को कम करता है।
Updated:- 2018-07-12, 19:18 IST
heart and fitness main

दिल के रोग पहले उम्रदराज लोगों को परेशान करता हैं लेकिन आजकल की बदलती लाइफस्‍टाइल, खान-पान की गलत आदतों और बुरी आदतों के चलते आज कम उम्र के लोग भी इससे परेशान रहने लगे हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि एक नई रिसर्च के अनुसार जो टीनएजर्स हाई इंटेंसिटी एक्‍सरसाइज करती हैं उनमें ब्‍लडप्रेशर कम होता है जो लाइफ में हार्ट डिजीज के विकास के कम जोखिम का कारण बन सकता है।
चिल्‍ड्रन्स हेल्‍थ एंड एक्‍सरसाइज रिसर्च सेंट्रर, एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन ने हेल्‍दी टीनएर्ज (12-15 वर्ष) पर एक प्रयोग किया, जिन्होंने तीन हफ्तों में चार अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग की।

Read more: दिल और दिमाग को हेल्‍दी रखने के लिए जरूर खाएं ये '1 चीज', जल्‍द दिखेगा असर

ब्‍लड प्रेशर हुआ कम

पहली बार में, किशोर प्रतिभागियों पर तेज इंटेंसिटी एक्‍सरसाइज की गणना करने के लिए एक एक्‍सरसाइज टेस्‍ट किया गया। एक्‍सरसाइज के कुछ घंटों के बाद, ब्‍लड प्रेशर नीचे आ गया। इसे पोस्‍ट-एक्‍सरसाइज हाइपोटेंशन के रूप में जाना जाता है। इन परिणामों से पता चलता है कि किशोरों में, एक मिनट मे आठ बाउट (यानी अधिकतम हृदय गति के करीब चलने) के कारण पोस्‍ट-एक्‍सरसाइज हाइपोटेंशन एक घंटे तक चलता है। जबकि, मध्यम तीव्रता (यानी जॉगिंग) पर रानिंग के बाद यह परिणाम नहीं देखा गए, जहां एक्‍सरसाइज के बाद बीस मिनट बाद ब्‍लड प्रेशर फिर वैसे ही हो गया।

heart health fitness inside

क्‍या कहती है रिसर्च

ये निष्कर्ष बताते हैं कि एक्‍सरसाइज की तीव्रता स्वस्थ किशोरों में व्यायाम पूरा होने के एक घंटे बाद रक्तचाप में समायोजन के अन्य तंत्र को अलग-अलग बदल देती है। हेल्‍दी टीनएजर्स के ब्‍लडप्रेशर में गिरावट का दीर्घकालिक नैदानिक महत्व हो सकता है। इसी प्रकार, एक्‍सरसाइज के प्रभाव को कम करने वाले ब्‍लड प्रेशर से बेहतर ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है, खासकर जब युवा लोगों को तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह शोध जर्नल प्रायोगिक फिजियोलॉजी में है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।