Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:29 AM IST

सोते समय मुंह से निकलती है लार तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

अगर आप भी रात या दिन में सोते समय मुंह से निकालने वाली लार से परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों से उसे चुटकियों में दूर कर सकती हैं।     
Updated:- 2020-12-18, 16:57 IST
tips to stop salivation during sleep tips

क्या आपने कभी सोचा है कि रात या दिन में सोते समय मुंह से बार-बार लार क्यूं निकलती रहती है? नहीं न! वैसे बहुत से लोगों का मानना है कि बदलते खानपान और कुछ दवाओं के सेवन करने की वजह से भी लार का निर्माण होता है। खैर, इस बात पर नहीं जाते हैं और ये जानते हैं कि मुंह से निकलने वाली लार की समस्या कैसे दूर कर सकते हैं। अगर आप भी सोते समय मुंह से निकलने वाली लार से परेशान रहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं। 

आंवला का करें उपयोग 

tips to stop salivation during sleep anwala inside

अगर आप दिन में या रात में सोते वक्त मुंह से निकलने वाली लार से परेशान हैं, तो आंवला का पाउडर इसके लिए बेस्ट घरेलू उपाय है। जी हां, इसके लिए आप जब खाना खा लें, तो उसके बाद गुनगुने पानी में आंवला का पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसके नियमित सेवन से आप कुछ ही दिनों में मुंह के लार की परेशानी को दूर कर सकती हैं। वैसे आंवला सेवन करने से शरीर में विटामिन सी की कमी भी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: इन घरेलू उपायों से आप भी दूर कर सकती हैं मुंह के छाले

फिटकरी का करें उपयोग 

tips to stop salivation during sleep inside

घर में अगर कोई पुरुष दाढ़ी बनता हो तो उसके पास फिटकरी ज़रूर होगा। अगर है, तो फिर आपका काम और भी आसान हो जाएगा क्यूंकि, आपको फिटकरी खरीदने बाज़ार नहीं जाना होगा। बस आपको करना ये है कि हल्का फिटकरी को पानी में अच्छे से मिलाकर दिन में एक से दो बार अच्छे से कुल्ला करना है। इसे करने से आप बहुत जल्द मुंह से बहने वाली लार की परेशानी को दूर कर सकती हैं।

दालचीनी का करें उपयोग  

tips to stop salivation during sleep dalchini inside

मुंह की लार को दूर करने के लिए दालचीनी भी बेहतर घरेलू उपाय है। इसके लिए आप दालचीनी की चाय बना लीजिये और चाय में हल्का शहद मिलाकर सेवन करें। अगर आप इसका नियमित तौर पर कम से कम एक से दो सप्ताह सेवन करती हैं, तो मुंह से लार बहने की समस्या को आसानी से दूर कर सकती हैं। वैसे ठंड के मौसम में दालचीन की चाय भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती होती है।

 

तुलसी का करें उपयोग 

tips to stop salivation during sleep tulsi inside

मुंह के लार की परेशानी से बचने के लिए आप तुलसी के पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप दिन में दो से तीन बार तुलसी के पत्ते का सेवन करें। इससे बहुत जल्द आपको लार से छुटकारा मिलेगा। आप इसके रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे, आपका खानपान सही रहे, तो आप काफी हद तक इस परशानी से दूर रह सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें बाजरा

बदले सोने का तरीका 

सोने का तरीका भी आपको इस परेशानी से दूर कर सकता है। इसके लिए आप कुछ दिनों तक पीठ के बार सोने की कोशिश करें। अगर आप पेट के बल सोती हैं, तोइस आदत को कुछ दिनों के लिए बदल दीजिये।  

नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।    

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit:(@www.campusrock.sg,5.imimg.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।