हड्डियां शरीर के लिए एक सपोर्ट सिस्टम होती हैं। यह ना केवल शरीर को एक स्ट्रक्चर प्रदान करती हैं, बल्कि मसल्स को सपोर्ट करने से लेकर वे बोन मैरो को भी एक प्लेस देते हैं। यहां तक कि कैल्शियम और फास्फोरस को भी वह स्टोर करते हैं। अगर हड्डियां कमजोर होती हैं तो इससे ना केवल दर्द का अहसास होता है, बल्कि अन्य भी कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
हर किसी को यह सलाह दी जाती है कि वह अपनी बोन हेल्थ का अतिरिक्त ख्याल रखे। लेकिन कभी-कभी हमारी कुछ गलतियां बोन हेल्थ पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि उससे हड्डियां कम उम्र में ही कमजोर होने लगती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी हड्डियों पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं-
कुछ लोग अपना अधिकतर समय घर के अंदर ही बिताते हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता है। लेकिन यह आपकी हड्डियों की सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। विटामिन डी की कमी से हड्डियों को सही तरह से कैल्शियम भी नहीं मिल पाता है। धूप के अलावा आप अपने आहार में विटामिन डी-फोर्टिफाइड दूध, जूस या अनाज को शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें: हड्डियों की हेल्थ से जुड़ी ये 3 बातें नहीं जानती होंगी आप
कुछ लोग लगातार घंटों तक बैठे रहते हैं, लेकिन इसका विपरीत प्रभाव उनकी हड्डियों पर पड़ता है। स्वस्थ हड्डियों के लिए मूवमेंट जरूरी है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है कि आप दिन का कुछ वक्त एक्सरसाइज में बिताएं।
सोडियम शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन यह आपको फायदा तभी पहुंचाता है, जब इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए। अधिक नमक के सेवन के कारण हड्डियों में कैल्शियम खोने लगता है। इसलिए, हमारे द्वारा खाए जाने वाले प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से पहले एक बार उसमें सोडियम का लेवल जरूर चेक कर लें।
यह विडियो भी देखें
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक है। दरअसल, इसमें शुगर और कैफीन बहुत अधिक मात्रा में होता है। इतना ही नहीं, इसमें फॉस्फोरिक एसिड का इस्तेमाल एक प्रिजर्वेटिव के रूप में किया जाता है। जिसके कारण इसके सेवन से सीधे हड्डियों से कैल्शियम खोना शुरू हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: आज से ही लें अपनी हड्डियों की protection और care की शपथ
अगर आप एनिमल प्रोटीन का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपकी हड्डियों को नुकसान हो सकता है। इसके अधिक सेवन से पेशाब में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
कई बार लोग अपनी स्वास्थ्य समस्या से निजात पाने के लिए दवा का सेवन करते हैं। लेकिन हर दवा के अपने कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं। कुछ दवाओं के सेवन से हड्डियों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, अगर आप किसी दवा का लंबे समय से सेवन कर रहे हैं, तो बीच-बीच में डॉक्टर से सलाह अवश्य लेते रहें। इसके अलावा, किसी भी दवा का सेवन करना खुद से शुरू ना करें।
जिस तरह ओवरवेट होना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, ठीक उसी तरह अंडरवेेट होने से भी हड्डियों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जिन लोगों का बीएमआई 18.5 या उससे कम है तो उनमें फ्रैक्चर और हड्डी के नुकसान की अधिक संभावना है। इसलिए, एक हेल्दी वेट को मेंटेन करने का प्रयास करें।
तो अब आप भी इन गलतियों को दोहराने से बचें और अपनी हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।