Benefits of Dates: रोजाना दूध में भिगोकर खाएं खजूर, शरीर की कमजोरी हो जाएगी छूमंतर

Dates Soaked in Milk Overnight: अच्छा डाइट, एक्सरसाइज और परफेक्ट लाइफस्टाइल को पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते....। पर पता नहीं कमी कहां रह जाती है...रोजाना दूध पीते है, अच्छी खुराक लेते हैं...पर यह समझ नहीं आता कि कमी कहां रह जाती है।
जिंदगी में कमजोरी और तनाव दूर रहता है... अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो जरूरी है कि अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जिनकी मदद से शरीर की कमजोरी कम किया जा सकता है। आप अपनी डाइट में खजूर शामिल कर सकते हैं। बता दें कि खजूर एक ऐसा आहार है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है, जिसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए। साथ ही, इसके खजूर कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स होता है। खजूर में कॉपर, मैंगनीज, आयरन और विटामिन बी भी होता है। वैसे तो आप खाली खजूर का सेवन भी कर सकते हैं, लेकिन दूध में भिगोकर खाएं आपको ज्यादा फायदा होगा। तो आइए जानते हैं इसे खाने और बनाने के तरीके के बारे में-
खजूर और दूध कैसे खाएं? (Benefits Of Dates With Milk For Skin)

आप दूध के साथ खजूर को कई तरह से खाया जा सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि खजूर का सेवन दूध में पकाकर करें। अगर आप पका नहीं सकते, तो खजूर को रातभर के लिए भिगोकर रख दें वर्ना खजूर को दूध में डालकर पका लें।
इसके लिए एक गिलास दूध लें और हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर खजूर के बीज को निकाल लें और दूध में खजूर डालकर पकाएं, बस आपका खजूर वाला दूध तैयार है।
इसे जरूर पढ़ें- पूरी दुनिया में खाए जाते हैं ये छह तरह के खजूर, जानिए इनके बारे में
खजूर खाने से मसल्स होंगे मजबूत (Dates With Milk For Weight Loss)
अगर आप नियमित रूप से दूध में भीगे हुए खजूर का सेवन करते हैं, तो कमजोरी दूर हो जाएगी। साथ ही भीगे हुए खजूर खाने से आपकी मांसपेशियों का विकास भी तेजी से होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह तो आप जानते ही हैं कि दूध में कैल्शियम मौजूद होता है और खजूर में प्रोटीन मौजूद होता है। यह हमारी हेल्थ के साथ-साथ मसल्स को गेन करने का काम करता है।
भीगे खजूर पीरियड्स में करता है मदद (Dates With Milk For Periods)

खजूर खून की कमी दूर करता है, जिसका नियमित रूप से सेवन करने से पीरियड्स में आ रहे उतार-चढ़ाव खत्म हो जाते हैं। पेट की मसल्स को मजबूत बनाने और पीरियड्स के दर्द को भी कम करता है। इसके लिए आपको बस थोड़ा सुबह उठना होगा और भीगे हुए खजूर का सेवन करना होगा। यह न सिर्फ दर्द में आराम दिलाएगा बल्कि ब्लड के फ्लो को भी कम करेगा।
भीगे खजूर कब्ज से दिलाएंगे राहत (Dates For Constipation Relief)

अगर वक्त पर आपका पेट साफ नहीं होता या ज्यादातर कब्ज रहता है, तो दूध में भीगे हुए खजूर फायदेमंद हो सकते हैं। आपको कुछ नहीं करना है..बस भीगे हुए खजूर को खाली पेट पर खाना है और नियमित रूप से सेवन करना है।
कहा जाता है कि खजूर में फाइबर अधिक पाया जाता है, जो आंतों को मजबूत बनाता है। साथ ही, खजूर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में काफी हद तक आराम मिल सकता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
1 दिन में कितने खजूर खा सकते हैं? (How To Eat Dates Daily)
यह आपकी हेल्थ पर निर्भर करता है..अगर आप ज्यादा कमजोर हैं, तो 3 खजूर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। वर्ना रोजाना 1 या 2 खजूर खाना भी आपकी हेल्थ के लिए बेहतर है।
भीगे खजूर खाने का सबसे अच्छा समय (Good Time To Eat Dates)
- सुबह खाली पेट खाएं।
- जब भी मीठा खाने का मन करे।
- वजन बढ़ाने के लिए सोते समय घी के साथ खाएं।
- मिड मील के रूप में खाएं।
इसे जरूर पढ़ें- रोजाना 4 भीगे हुए खजूर खाने से मिलते हैं ये 14 जादुई फायदे, लेकिन जान लें ये बात
हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं, बल्कि बेहद ठंडा होता है और पित्त संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
इस तरह से आप भी खजूर खाकर यह सारे फायदे पा सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।