गर्मियों के मौसम में अक्सर डेंगू के मामले में इजाफा हो जाता है। यह एक वायरल संक्रमण है जो एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू के लक्षण आमतौर पर मच्छर के काटने के 3 से 7 दिनों बाद ही नजर आता है। जानकारी के अभाव में कई बार मरीजों की हालात गंभीर हो जाती है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज नेशनल डेंगू दिवस के मौके पर हम आपको इसके कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं,जिसे अक्सर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Dr. Pranjit Bhowmik, Chairman- Internal Medicine, Asian Hospital Faridabad से जानते हैं।
डेंगू की चपेट में आने पर नजर आते हैं ये लक्षण
हाई फीवर
डेंगू की चपेट में आने से अक्सर अचानक से तेज बुखार आ जाता है। तापमान 104 डिग्री तक पहुंच जाता है। यह कई दिनों तक रह सकता है। संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह से थका हुआ महसूस करता है। यह डेंगू का सबसे आम संकेत है अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए
तेज सिरदर्द
डेंगू की चपेट में आने पर बहुत ही तेज सिरदर्द होता है। यह काफी अलग तरह का दर्द होता है इसमें ज्यादातर आंखों के पीछे दर्द महसूस होता है।सिर दर्द काफी देर तक बना रह सकता है।
मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
डेंगू बुखार को हड्डी तोड़ बुखार के नाम से जाना जाता है,इसमें मांसपेशियों में तेज दर्द और ऐंठन होती है। अगर आपको बुखार के साथ ही बॉडी दर्द से टूट रहा है तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए
उल्टी और पेट दर्द
डेंगू की चपेट में आने पर पेट में दर्द होता है। इसके साथ ही इसमें लगातार उल्टी होती है। अगर आपको ज्यादा उल्टी हो रही है तो यह इस बात की तरफ इशारा है कि आपको गंभीर रूप से डेंगू ने जकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें-आइसक्रीम वाकई ठंडा करती है शरीर! क्यों इसे खाते ही आप पड़ते हैं बीमार?
ब्लीडिंग
इसमें कई लोगों को नाक या मसूड़ों से खून आने लगता है। वहीं कुछ लोगों को पेशाब,मल या उल्टी से भी खून आता है। कभी कभी इंटरनल ब्लीडिंग भई होने लगती है। ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दे तो आपको तुरंत ही अस्पताल जाना चाहिए।
रैशेज
डेंगू बुखार से पीड़ित कई लोगों को अचानक से त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। इस बुखार की शुरुआत के कुछ दिनों बाद दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें-युवाओं में इन कारणों से बढ़ रहा है हाई बीपी का खतरा
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों