Menstrual Hygiene Day 2024: पीरियड्स में हाइजीन की कमी से हो सकता है इन बीमारियों का खतरा

आज यानी 28 मई का दिन दुनियाभर में Menstrual Hygiene Day के तौर पर मनाया जाता है। यूं तो पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाला एक बायलॉजिकल प्रोसेस है। लेकिन, हमारे समाज के कुछ हिस्सों में आज भी इसे एक टैबू माना जाता है। इसलिए, खुद महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी सही जानकारी नहीं हो पाती है। इन दिनों में किस तरह हाइजीन मेंटेन करना है, कैसे खुद का ध्यान रखना है, इन बातों पर गौर करना बहुत जरूरी है। पीरियड्स के दौरान, सही हाइजीन मेंटेन न करने की वजह से, महिलाओं में कई बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में मेंस्ट्रुअल हाइजीन का खास ख्याल रखना जरूरी है। पीरियड्स में हाइजीन की कमी किन बीमारियों का खतरा हो सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
यीस्ट इंफेक्शन

पीरियड्स के दौरान, सही हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है। इन दिनों में हाइजीन की कमी के कारण, यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन के कारण, वेजाइना में खुजली और जलन हो सकती है। कई बार इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं और आपके डेली रूटीन पर भी असर डाल सकते
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
पीरियड्स के दिनों में हाइजीन की कमी के कारण, महिलाओं को यूटीआई की समस्या परेशान कर सकती है। यूं भी, पुरुषों को तुलना में, महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने का जोखिम, ज्यादा होता है। इन दिनों में अगर आप स्वच्छता का ध्यान नहीं रखेंगी, तो यूटीआई आपको परेशान कर सकती है।
फंगल इंफेक्शन

पीरियड्स के दौरान, समय पर पैड न बदलने, वेजाइनल एरिया की साफ-सफाई सही से न करने कारण, महिलाओं को फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसके कारण, वेजाइन में खुजली, जलन, वेजाइनल डिस्चार्ज और स्वैलिंग भी हो सकती है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन
पीरियड्स के दौरान, खराब साफ-सफाई के कारण, योनि में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। बैक्टीरियल वेजिनोसिस के पीछे, एक ही पैड को लंबे समय तक यूज करना या पीरियड्स के दिनों में बहुत टाइट पेंटी पहनना जैसे कारण हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?
मेंस्ट्रुअल हाइजीन को मेंटेन करना बहुत जरूरी है। महिलाओं को इसका खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान खून के थक्के क्यों आते हैं?
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।