Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

गाय का घी या भैंस का घी, जानिए कौन सा है अधिक हेल्दी

<span style="background-color: transparent; font-family: Mangal; white-space: pre-wrap;">गाय के घी या भैंस के घी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपको इनके बीच का अंतर भी पता होना चाहिए।</span>
Updated:- 2023-03-01, 13:25 IST
ghee hacks

हर भारतीय घर में देसी घी का सेवन अवश्य किया जाता है। रोटी से लेकर दाल, सब्जी पर इसे लगाया जाता है। यह ना केवल आपके खाने को अधिक टेस्टी बनाता है, बल्कि आपकी डाइट में कई तरह के पोषक तत्वों को भी एड करता है।

घी में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत पर सकारात्मक असर डालते हैं। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, ई और के आदि भी पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन का भी ख्याल रखते हैं। देसी घी को गाय के दूध या भैंस के दूध की मदद से तैयार किया जाता है। यह दोनों ही सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। लेकिन कभी-कभी लोगों को यह समझ में नहीं आता है कि उन्हें गाय के घी का सेवन करना चाहिए या फिर भैंस के घी का सेवन करें। बता दें कि भैंस के दूध से बनने वाला घी सफेद होता है, जबकि गाय के दूध बना घी पीला होता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको गाय व भैंस के घी के बीच के अंतर के बारे में बता रही हैं।

भैंस के घी और गाय के घी में मौजूद पोषक तत्व

गाय व भैंस के घी दोनों में कैल्शियम और विटामिन होते हैं। गाय के घी में मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और प्रोटीन सहित कई पोषक तत्वों की संख्या अधिक होती है। वहीं, भैंस का घी फास्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इसमें कैल्शियम का प्रतिशत गाय के घी की अपेक्षा अधिक होता है।

इसे भी पढ़ें- घी के इन 2 नुस्खों से पैर दिखेंगे सॉफ्ट, फटी एड़ियां भी 2 दिन में होंगी ठीक

वेट मैनेजमेंट के लिए घी

weight management tip

अगर आप घी का सेवन करते हुए अपने वजन को भी मेंटेन रखना चाहती हैं तो ऐसे में गाय के घी का सेवन करना अधिक लाभदायक होगा। गाय का घी वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि यह अनचाहे फैट को बर्न कर सकता है। वहीं भैंस के दूध में मौजूद कैलोरी और फैट वजन बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे सीमित मात्रा में ही लें। भैंस का घी विशेष रूप से उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है जो शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय हैं।

digestion

भैंस के घी और गाय के घी की शेल्फ लाइफ

भैंस के घी में फैट्स की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण इनकी शेल्फ लाइफ काफी अधिक होती है। वहीं, गाय के घी की शेल्फ लाइफ अपेक्षाकृत कम होती है।

इसे भी पढ़ें- देसी घी को हेल्‍दी बनाने के लिए ये 5 चीजें मिलाएं

ghee benifits

पाचन के लिए लाभदायक घी

वहीं, अगर पाचन की बात हो तो भैंस के घी की तुलना में गाय का घी पचने में आसान होता है और यह आपके पेट को स्वस्थ रखता है। दरअसल, गाय के दूध में फैट कम होता है। साथ ही, इसमें साल्यूबल एसिड होते हैं, जिसके कारण यह भैंस के घी की तुलना में आसानी से पचने योग्य हो जाता है। वहीं, बच्चों व बूढ़ों के लिए भी गाय के घी को अधिक फायदेमंद माना जाता है।

best ghee

किसका करें सेवन

गाय के घी व भैंस के घी में से किसी एक को सर्वश्रेष्ठ कहना उचित नहीं है। लेकिन फिर भी गाय के घी को भैंस के घी से बेहतर माना जाता है। यह सभी उम्र के लोगों, विशेषकर बच्चों द्वारा सेवन करने के लिए उपयुक्त है। यह चयापचय और प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा, हड्डियों की ताकत बढ़ाने से लेकर हृदय और आंखों की रोशनी के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।