खट्टे-मीठे बेर खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। बचपन में स्कूल से छुट्टी होने के बाद सभी ने नमक-मिर्च के साथ खट्टे-मीठे बेर खाए होंगे। आपके जेहन में भी बेर को लेकर कई सारी सुनहरी यादें जुड़ी होंगी। खैर बचपन में तो बेर खाते समय हमें उसके फायदों के बारे में पता नहीं था। हालांकि, अगर आपको बेर के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में नहीं पता है तो मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से आप इसके बारे में जान सकती हैं। दरअसल, उन्होंने इसके कई फायदों के बारे में बताया है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रुजुता ने बेर की तस्वीर शेयर करते हुए उसके कई फायदों के बारे में बात की। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि क्या इस मौसम आप बेर खा रहे हैं? इसमें संतरे से अधिक विटामिन सी होता है। साथ ही ये रूसी दूर करने में सक्षम है। यही नहीं, चमकती त्वचा के लिए भी ये रामबाण इलाज है। इसके अलावा जो बच्चे बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। तो आईए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि बेर का सेवन करने से आप अपने परिवार और खुद को हेल्दी कैसे रख सकती हैं
View this post on Instagram
बेर एक ऐसा फल है जिसे आप कभी और कैसे भी खा सकती हैं। किसी को इन्हें नमक-मिर्च के साथ खाना पसंद है, जबकि कुछ इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं।
अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो बेर का सेवन जरूर करिए। दरअसल, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आप चेहरे पर दिख रहे निशानों को रोक सकती हैं। यही नहीं, सेल डैमेज और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी बेर काफी मददगार साबित हो सकते हैं क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसके अलावा बेर में मिलने वाला विटामिन सी चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद करता है। अगर आपको एक्ने की दिक्कत है तो भी आप बेर का सेवन जरूर करिए।
इसे जरूर पढ़ें:सेहत के लिए फायदेमंद होती है इमली, जानिए क्यों करना चाहिए सेवन
अगर रोजाना सर्दियों में आप बेर का सेवन करती हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। दरअसल, विटामिन सी के अलावा बेर में विटामिन बी12 और विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत मदद करते हैं। यही कारण है कि जो बच्चे बहुत जल्दी बीमार पड़ते हैं, उन्हें बेर खाने की सलाह दी जाती है। रुजुता ने भी इसे बच्चों के लिए बेहतर ऑप्शन बताया है।
इसे जरूर पढ़ें:नए साल के मौके पर रुजुता दिवेकर से जानिए खुद को हेल्दी रखने के टिप्स
अगर आपको सर्दियों में डैंड्रफ की दिक्कत होती है तो आपको बेर का सेवन जरूर करना चाहिए। बेर में आवश्यक प्रोटीन के अलावा विटमिन सी, केरिटलॉइड और बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो बालों से डैंड्रफ हटाने के अलावा इन्हें घना करने में मदद करता है। साथ ही अगर आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाना चाहती हैं तो भी हर रोज कम से कम 8 से 10 बेर जरूर खाइए।
उम्मीद है कि बेर के सेहतमंद फायदों के बारे में जानकर आप इसका सेवन करना जल्द ही शुरू करेंगी। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें इस बारे में बताना ना भूलें।
Image Credit: Freepik, Google
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।