Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

ये घरेलू उपाय हिचकी की समस्या से देंगे आपको तुरंत राहत

अगर आप भी बार-बार हिचकी की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान हैं तो इन घरेलू उपाय को अपनाकर परेशानी को दूर कर सकती है।   
Updated:- 2020-12-30, 14:53 IST
know about home remedies for hiccups tips

कोई पानी दें दो इसे! खाना खाते समय अक्सर आपने ये शब्द सुना होगा कि हिचकी से यह परेशान हो गया है। इसे कोई 'पानी दें दो यार! खैर, कई बार खाना खाने या कुछ पीने के बाद हिचकी आने लगती है, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। कई बार दोस्तों के बीच हिचकी आने लगती है, तो बहुत बुरा लगता है। वैसे हिचकी न आने की उपाय तो बहुत कम ही है लेकिन, हिचकी आए तो उस परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है। अगर आप भी बार-बार हिचकी आने से परेशान रहती हैं, तो आज आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप हिचकी को चुटकियों में दूर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं-

चीनी 

know about home remedies for hiccups inside

खाना खाते समय हिचकी आना आम बात है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो चीनी के सेवन से आप इस परेशानी को चंद मिनट में दूर कर सकती है। इसके लिए जब भी हिचकी आए आप तुरंत एक से दो चम्मच चीनी का सेवन कर लीजिये। इसके सेवन से हिचकी आना तुरंत बंद हो गाएगी और आप अच्छा महसूस करेंगी। यह एक बेहतर घरेलू उपाय है, इस परेशानी को दूर करने के लिए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सेवन करें इन घरेलू सामानों का

नींबू पानी 

know about home remedies for hiccups inside

नींबू पानी भी हिचकी की समस्या को दूर करने के लिए कारगर घरेलू उपाय है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू के रस को मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन आप तब तक करें जब तक आपको लगे की हिचकी कुछ अधिक ही तेज आ रही है। कई बार गले में कुछ फंस जाने से भी हिचकी आने लगती है। कोई बार ये गले को नुकसान भी पहुंचा देती है। आप नार्मल पानी में भी नींबू रस को मिलाकर सेवन कर सकती हैं।

 

शहद 

know about home remedies for hiccups inside

वैसे तो शहद कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। छोटे-मोटे बीमारी में इसे बेहतरीन घरेलू दवा माना जाता हैं। लेकिन, इसका इस्तेमाल आप हिचकी आने पर भी कर सकती हैं। जी हां, जब आपको हिचकी आए तो हल्के गुनगुने पानी में एक से दो बूंद शहद को मिलाकर सेवन कर लीजिये। इससे आपको हिचकी से तुरंत राहत मिल जाएगी। आप चाहें तो सिर्फ शहद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शादियों में खाना खाकर आपका भी पेट हो गया है ख़राब तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 


सौंफ 

know about home remedies for hiccups inside

भारतीय भोजन में सौंफ का इस्तेमाल वर्षों से होती रही है। यह भोजन को टेस्टी बनाने के साथ कई घरेलू समस्याओं के लिए भी कारगर घरेलू नुक्सा है। हिचकी आने पर आप सौंफ का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप एक चम्मच सौंफ के साथ आधा चम्मच चीनी मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इस घरेलू उपाय से आप हिचकी से दूर हो सकती हैं।     

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@blog.bonsecours.com,www.getldi.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।