अपनो को खोने का दिल और दिमाग पर हो सकता है गहरा असर, जानें कब लेनी चाहिए डॉक्टर की मदद?

किसी करीबी को खोने का दुख हर किसी को होता है। वहीं, अन्य कई कारणों से भी हम दुखी हो जाते हैं। लेकिन, अगर ये शोक और दुख हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने लगे, तो इस पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। किसी अपने को खोने के बाद, ज्यादातर लोगों के मन में बेशक यादें बनी रहती हैं। लेकिन, कुछ दिन, हफ्ते या महीने बाद, सभी अपनी रूटीन लाइफ में लौट आते हैं। लेकिन, अगर इसका असर आपके दिल और दिमाग पर पड़ने लगे, तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है और आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस बारे में डॉक्टर कीर्ति गौर जानकारी दे रही हैं। वह लाइसेंस्ड क्लीनिकल काउंसलर हैं।
डेली एक्टिविटीज करने का न करें मन
अगर आपको दुख इतना प्रभावित करे कि रोजमर्रा के काम भी आपको एक बोझ की तरह लगने लगे तो यह नॉर्मल नहीं है। जिन लोगों पर किसी दुख का रहरा असर होता है, वे अपने डेली टास्क को करने के लिए भी खुद को तैयार नहीं कर पाते हैं।
यादों से बाहर निकलना न हो पाए संभव
बेशक यादें हम सभी की जिंदगी का हिस्सा होती हैं। लेकिन, कई बार किसी को खोने के बाद, कुछ व्यक्ति, उसकी यादों में इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें वह इंसान उनके आस-पास महसूस होने लगता है। उनके लिए, इन यादों से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है।
किसी से मिलने-जुलने का न करें मन
अगर किसी गम या सदमे के बाद, कोई व्यक्ति सोशल इवेंट्स से पूरी तरह खुद को दूर करने लगे, दोस्त और परिवार के कॉल तक न उठाएं और किसी से मिलने-जुलने से कतराए, तो यह नॉर्मल नहीं है।
किसी भी इमोशन को फील न कर पाना
कई बार किसी गंभीर दुख या सदमे के बाद, व्यक्ति किसी भी इमोशन को फील नहीं कर पाते हैं। यह दर्द उनके अंदर इस तरह आ जाता है कि वह किसी भी इमोशन को फील नहीं कर पाते हैं और एकदम शून्य महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह है एक्सपर्ट की राय
यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
अगर आप किसी बात को लेकर, अधिक तनाव या दुख महसूस कर रहे हैं, जिसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर हो रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- एंग्जायटी होने पर करें ये काम, मिलेगी राहत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।