महिलाएं डाइट में ये 1 चीज रखें शामिल तो नहीं होगा इनफर्टिलिटी का खतरा

बॉडी के विकास में आयोडीन बहुत जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी में तो यह बेहद जरूरी होता है और इस तत्व की कमी से सिर्फ मां नहीं बल्कि बच्चे की हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ने लगता है। शिशु के दिमागी विकास और थायराइड के सही तरीके से काम करने के लिए आयोडीन बहुत जरूरी है इसलिए बॉडी में इस तत्व की कमी नहीं होने देनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आयोडीन की कमी का अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या भी हो सकती है।
Read more: चाहकर भी प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हैं आप तो आपकी कुछ आदतें हैं इनफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार
जी हां महिलाओं की बॉडी में इस 1 चीज की कमी से गर्भधारण करने में समस्या आना, इनफर्टिलिटी, नवजात शिशु में नर्वस सिस्टम से संबंधिक गड़बड़ियां होने का खतरा बढ़ जाता है। मानव शरीर में आयोडीन एक महत्वपूर्ण माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स है, जो थायरॉइड हार्मोन के निर्माण के लिए आवश्यक है। आयोडीन डिफेशियंसी, आयोडीन तत्व की कमी है, यह हमारी डाइट का एक आवश्यक पोषण तत्व है। आयोडीन की कमी से हाइपो थायरॉइडिज्म हो जाता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर अरविन्द वैद बताते हैं, महिलाओं के बॉडी में आयोडीन की कमी का उनके प्रजनन तंत्र की कार्यप्रणाली से सीधा संबंध है। हाइपोथायरॉइडिज्म इनफर्टिलिटी और गर्भपात का सबसे प्रमुख कारण है। जब थायरॉइड ग्लैंड की कार्यप्रणाली धीमी पड़ जाती है, तो वह पर्याप्त मात्रा में हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाती है, जिससे अंडाशयों से अंडों को रिलीज करने में बाधा आती है जो इनफर्टिलिटी का कारण बन जाती है। जो महिलाएं हाइपोथायरॉइडिज्म का शिकार होती हैं उनमें सेक्स में अरुचि, पीरियड्स संबंधित गड़बड़ियां और गर्भधारण करने में समस्या आना देखा जाता है।
Read moe: सही वक्त पर करें फैमिली प्लानिंग और प्रीमैच्योर ओवरी फेलियर से बचें
डॉक्टर वैद के अनुसार, इनफर्टिलिटी दूर करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में हाइपोथायरॉइडिज्म का उपचार एक महत्वपूर्ण भाग है। अगर हाइपोथायरॉइडिज्म के उपचार बाद इनफर्टिलिटी की समस्या बरकरार रहती है तब इनफर्टिलिटी के लिए दूसरे ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।