गर्मी की छुट्टियों में दिनभर मोबाइल चलाना खराब कर सकता है आपके बच्चे की सेहत, ये इनडोर एक्टिविटीज रखेंगी उन्हें फिट और हेल्दी

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही बच्चों को सही तरह से एक्टिव रखना काफी मुश्किल हो जाता है। इस समय पर बाहर गर्मी में जाकर खेलना भी ठीक नहीं है और दिनभर मोबाइल चलाना भी सेहत खराब कर सकता है। ऐसे में इन इनडोर एक्टिविटीज और सही डाइट की मदद से आप बच्चों को हेल्दी रख सकती हैं।
Updated:- 2026-05-29, 15:59 IST
image

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों के लिए बाहर निकलकर खेलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में वे दिनभर मोबाइल, टीवी और अन्य गैजेट्स पर समय बिताने लगते हैं, जिसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ छोटी-छोटी एक्टिविटीज के जरिए बच्चों को घर पर ही व्यस्त और तनावमुक्त कैसे रखा जाए, बता रहे हैं बाल मनोवैज्ञानिक डा. युवराज पंत...

छुट्टियां शुरू होते ही पेरेंट्स बच्चों की दिनचर्या तय कर देते हैं, जिसके आधार पर वे पूरा दिन बिताते हैं। बढ़ती गर्मी में बाहर न जा पाने के कारण बच्चे जब अधिकतर समय मोबाइल स्क्रीन या अन्य गैजेट्स पर बिताने लगते हैं तो इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों को घर पर ही ऐसी एक्टिविटीज करानी चाहिए, जिनमें उन्हें मजा भी आए और मानसिक तनाव भी न हो। दूध या दही मिलाकर उन्हें खिला सकते हैं। यह जल्दी पच जाता है और पेट ठंडा भी रहता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स बच्चों के पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है।

कैसी हों इनडोर एक्टिविटीज?

indoor activities to take care of kids health in summer vacation

वैसे तो घर पर रहकर कई तरह की रचनात्मक गतिविधियां की जा सकती हैं, लेकिन यहां हम बच्चों की शारीरिक गतिविधियों की बात कर रहे हैं, ताकि वे शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। शरीर स्वस्थ होगा तो उनका मन भी प्रसन्न रहेगा।

इनडोर गेम्स

तेज धूप में बाहर भेजने के बजाए बच्चों को घर में ही रस्सी कूदना, डांस या स्ट्रेचिंग जैसी गतिविधियां करवाएं। आस-पास के घरों में भी बच्चे हों, तो सबको घर के अंदर ही मिलकर कैरम, लूडो, चेस, सुडोकू, सांप-सीढ़ी, डांस, इनडोर बालिंग, ट्रेजर हंट, इनडोर बास्केटबाल और बैलून वालीबाल जैसे छोटे-छोटे खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों में उत्साह बना रहेगा और बोरियत भी नहीं होगी। ऐसे साधारण खेल बच्चों का दिमाग सक्रिय रखते हैं और तनाव कम करते हैं।

सुबह की सैर

दिन में क्योंकि धूप रहेगी, इसलिए बच्चों को सुबह उठाकर अपने साथ मार्निंग वाक पर ले जाएं। उन्हें स्वच्छ और ताजी हवा मिलेगी। घर लौटकर 15 से 20 मिनट तक योग, प्राणायाम या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करवाएं, इससे उनका मन पूरा दिन शांत रहेगा।

साइक्लिंग

शाम के समय जब धूप कम हो जाए तो बच्चों को पास के किसी पार्क या फिर उनके दोस्तों के साथ साइक्लिंग करवाएं। यह एक एरोबिक व्यायाम है, जिससे रात में उन्हें अच्छी नींद आएगी। नींद अच्छी होगी तो उनका मन तनावमुक्त रहेगा।

क्या खिलाएं-पिलाएं?

buttermilk for digestion in sumemr

  • तेज गर्मी के दिनों में बच्चों के खाने-पीने की चीजों पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। बच्चे अक्सर पानी कम पीते हैं। ऐसे में हो सके तो उन्हें केवल सादा पानी देने के बजाय उसमें ओआरएस या नींबू मिलाकर दें।
  • दिन में छाछ, आम पना, सत्तू का शरबत और तरबूज का जूस भी दिया जा सकता है। इससे वे पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  • गर्मियों में बच्चों के लिए सबसे फायदेमंद चीजों में से एक है मौसमी फल जैसे आम, स्ट्राबेरी, खरबूजा और केला। आप चाहें तो ओट्स में केला और दूध या दही मिलाकर उन्हें खिला सकते हैं।
  • यह जल्दी पच जाता है और पेट ठंडा भी रहता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स बच्चों के पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है।

यह भी पढ़ें- Motion Sickness Remedies: गर्मी में ट्रेवल करते समय उल्टी की समस्या से हो जाती हैं परेशान? ये 8 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

इन चीजों से करें परहेज

दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कड़ी धूप के दौरान बच्चों को बाहर न भेजें। बच्चे जंक फूड खाना पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों उससे दूरी बनाना जरूरी है। चिप्स, चाकलेट, पैटिस, बर्गर, पास्ता, पिज्जा आदि खाने से बच्चों के पेट में जलन हो सकती है। ये आहार सुपाच्य नहीं होते, इनसे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- गर्मी में पेट को ठंडा रखना है? एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और क्या पिएं

 

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।