Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

Motion Sickness Remedies: गर्मी में ट्रेवल करते समय उल्टी की समस्या से हो जाती हैं परेशान? ये 8 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में माता-पिता उन्हें लेकर कहीं घूमने जाने की योजना जरूर बना रहे होंगे। यात्रा के दौरान कई लोगों को उल्टी और जी मचलने की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। यही नहीं इसकी वजह से आप अपनी पूरी ट्रिप भी एन्जॉय नहीं कर पाती हैओं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम यहां कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-29, 15:03 IST
image

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को सफर पर जाने का तो मन करता है, लेकिन सफर के दौरान उल्टी, चक्कर आना, जी मचलाने जैसी परेशानियों की वजह से वे यात्रा से दूर भागते हैं। कई लोगों को लगता है कि सफर से पहले तला भुना, तीखा और हेवी खाने की वजह से उल्टी होती है, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक यह स्थिति शरीर के नर्वस सिस्टम में असंतुलन खोने की वजह से होती है। इसे वैज्ञानिक भाषा में मोशन सिकनेस कहते हैं। उल्टी के साथ इसमें चक्कर आना, माइग्रेन, बेहोश हो जाना जैसे लक्षण भी शामिल हैं।

क्या है मोशन सिकनेस

what is motion sickness

मोशन सिकनेस तब होती है जब आपके मस्तिष्क को शरीर के उन हिस्सों से परस्पर विरोधी संदेश मिलते हैं जो गति का अनुभव करते हैं, जैसे आंखें, कान, मांसपेशियां और जोड़। कई बार यात्रा के दौरान आपका शरीर नियंत्रण खोने लगता है और उस समय दिमाग को भीतरी कान, आंख और त्वचा से अलग-अलग सिग्नल मिलने लगते हैं, जिससे नर्वस सिस्टम दुविधा में पड़ जाता है, तब यह स्थिति पैदा होती है और लोगों को उल्टी, चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

मोशन सिकनेस से बचने के लिए क्या करें

मोशन सिकनेस से बचने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इससे आप भले ही उल्टी या चक्कर आने को पूरी तरह से रोक न पाएं, लेकिन इसे काफी हद तक कम कर सकती हैं। आइए जानें कौन से हैं वो घरेलू उपाय।

यह भी पढ़ें- क्‍या आपको भी होती है 'Motion Sickness', जानें लक्षण और घरेलू उपचार

अदरक खाएं

अगर आपको भी ट्रेवलिंग में उल्टी या जी मचलाने जैसी समस्याएं हैं तो आप ट्रेवलिंग के समय अदरक खाएं। अदरक एसिडिटी, जी मचलाना, पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत देती है। यात्रा के दौरान आप अदरक वाली चाय भी पी सकती हैं। इसके अलावा आप अदरक कैंडी या फिर कच्ची अदरक नमक के साथ खा सकती हैं जिससे उल्टी रुक जाती है। आप चाहें तो यात्रा शुरू करने के साथ ही एक टुकड़ा अदरक मुंह में रख लें। इसके अलावा पुदीना या काली मिर्च भी खा सकती हैं।

केले से मिलती ताजगी

केले में भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होते हैं, जिसे खाने से शरीर में पौटेशियम की कमी नहीं होती है। सफर से पहले केला खाने से शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और शरीर में ताजगी आती है।

हाइड्रेटेड रहें

what to do while travelling

कई लोग ट्रेवलिंग के बीच वॉशरूम जाने के डर से पानी कम पीते हैं, लेकिन सफर के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। अगर एक बार में नहीं पी सकते तो थोड़ा थोड़ा करके जरूर पीएं। पानी में नींबू या ग्लुकोज डालकर पीने से राहत मिलती है।

ताजे पानी वाले फल खाएं

सफर के दौरान रास्ते में अगर कहीं खीरा या अमरूद मिले तो नमक डालकर उसे जरूर खाएं, इससे मन अच्छा होगा और उल्टी में राहत मिलेगी। इसके साथ ही पानी वाले फल खाने से मुंह और पेट दोनों तरोताजा हो जाते हैं।

मीठा या शुगर

कई लोगों को मीठी चीजों से परेशानी नहीं होती, लेकिन अधिकांश लोगों को यात्रा में मीठा खाने से जी मचलाता है। इसलिए इससे परहेज करने की कोशिश करें।

शराब या कैफीन से दूरी

यात्रा के दौरान या उससे पहले शराब या कैफीन लेने से परहेज करें। इन दोनों चीजों से शरीर डिहाइड्रेटेड होता है और जी मचलाने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- ट्रैवल के दौरान उल्टी और चक्कर से हैं परेशान तो फॉलों करें ये टिप्स

तला-भुना या तीखा न खाएं

ये सबसे जरूरी है कि सफर शुरू करने से पहले या उसके दौरान कोई भी तली चीजें या कोई हेवी खाना न खाएं। तला भुना, तीखा खाना से पेट की हालत और खराब हो सकती है। जितना हो सके हल्के खाने पर ही ध्यान दें।

ब्रेक लेकर ठंडी हवा में सांस लें

जब जी ज्यादा मचलने लगे तो ठंडी हवा में सांस लें। यात्रा के दौरान बीच-बीच में खिड़की खोलकर ब्रेक लें और बाहर की प्राकृतिक हवा को अंदर आने दें।
ससे आपकी उल्टी बंद हो जाएगी।

सफर के दौरान बरतें सावधानी

अगर आपको मोशन सिकनेस की समस्या है तो यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे किताबें पढ़ना या मोबाइल देखना। इससे उल्टी होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। हमेशा कोशिश करें कि आप गाड़ी की सामने वाली सीट पर बैठें, जिससे आपको झटके कम लगते हैं। यात्रा के दौरान सामने देखें आस-पास नहीं देखें, इससे आपको मोशन सिकनेस की समस्या बढ़ सकती है।

अगर आपको भी मोशन सिकनेस की समस्या है तो यहां बताए उपायों को आजमाएं। इससे ये समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।