अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो इसके लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के साथ सही समय पर सेक्शुअल रिलेशन बनाना जरूरी है। अक्सर महिलाओं को ये नहीं पता होता है कि महीने के केवल 6 दिन ही ऐसे होते हैं, जिनमें कंसीव करने के चांसेज सबसे ज्यादा होते हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप बाकी दिन में कंसीव नहीं कर सकती हैं। लेकिन, इन दिनों में प्रेग्नेंसी होने की संभावना सबसे अधिक होता है। इसे ओव्युलेशन पीरियड कहा जाता है। कोई भी महिला जब कंसीव करने की प्लानिंग करे, तो उसके लिए ओव्युलेशन डेज और पीरियड साइकिल को ट्रैक करना जरूरी है। अगर आपको अपनी फर्टाइल विंडो पता है, तो कंसीव करने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
पीरियड रेगुलर होने पर तो ओव्युलेशन डेज को पता करना बहुत आसान है। लेकिन, अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, तो आप ओव्युलेशन डेज का पता कैसे लगा सकती हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
Irregular Periods में Ovulation Days का पता कैसे करें?
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि ओव्युलेशन डेज को पता करने के लिए आप ओव्युलेशन किट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ओव्युलेशन वह समय होता है, जब महिला की ओवरीज से एग रिलीज होता है। इस समय पर कंसीव करने के चांसेज सबसे ज्यादा होते हैं। जब आप ओव्युलेट कर रही हैं, उन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन से प्रेग्नेंट होने की संभावना अधिक हो जाती है।
- पीरियड आने की डेट से 2 हफ्ते पहले आप इस किट की मदद से चेक कर सकती हैं कि आप ओव्युलेट कर रही हैं या नहीं। अगर आपको अपने पीरियड की डेट पता है, तो आप आसानी से उससे 14 दिन पहले ओव्युलेशन किट की मदद से इसे पता कर सकती हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि जिस समय आप ओव्युलेट कर रही हैं, सिर्फ उसी समय आपका एग फर्टिलाइज हो सकता है। इस समय पर जब एग और स्पर्म मिलते हैं, तो कंसीव करना आसान हो जाता है।
- जिन महिलाओं की पीरियड साइकिल रेगुलर नहीं है, उन्हें तीन महीनों की साइकिल को ट्रैक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-ओव्युलेशन के दौरान क्यों महसूस होती है ब्लोटिंग? डॉक्टर से समझें इसका कारण
यह है एक्सपर्ट की राय
- अगर आपके पीरियड्स एक महीने 25 दिन, दूसरे महीने 30 दिन और तीसरे महीने 35 दिन में आ रही है, तो आपको सबसे छोटी साइकिल की डेट से 2 हफ्ते पहले ओव्युलेशन को चेक करना है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप छोटी साइकिल के हिसाब से ओव्युलेशन डेज को मॉनिटर करेंगी, तो आप इसका पता आसानी से लगा सकेंगी। वहीं, अगर आपकी साइकिल अनियमित है और आप बड़ी साइकिल के हिसाब से ओव्युलेशन को ट्रैक करने की कोशिश करेंगी, तो हो सकता है कि आप इन दिनों को मिस कर दे।
- ओव्युलेशन किट का इस्तेमाल आपको प्रेग्नेंसी किट की तरह की करना है। अगर इसमें यूरिन की ड्रॉप डालने के बाद सिंगल लाइन आए तो आप ओव्युलेट नहीं कर रही हैं। वहीं, अगर दो लाइने आ रही हैं, तो इसका मतलब है कि आपके फर्टाइल डेज शुरू हो चुके हैं।
Irregular Periods में Ovulation Days का पता करने में ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों