PCOS महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी को प्रभावित करती है। इसकी वजह से ओव्युलेशन समय पर नहीं होता है, पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और कंसीव करने में भी मुश्किल आती है। इसके कई ऐसे भी लक्षण हैं, जिनसे महिलाएं अनजान हैं। क्या आपको पता है कि यह आपकी ब्रेस्ट, मेंटल और वजाइनल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकती है। चलिए डॉक्टर से समझते हैं कि PCOS की वजह से आपके ब्रेस्ट में क्या होता है। इस बारे में डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
PCOS की वजह से ब्रेस्ट पर क्या असर होता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं कि PCOS उनकी ब्रेस्ट हेल्थ पर भी असर डालती है। PCOS का मतलब सिर्फ अनियमित पीरियड्स नहीं हैं। इसमें होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर असर होता है।
- PCOS में एक्ने, बालों का झड़ना और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें देखने को मिलती हैं। बात अगर ब्रेस्ट हेल्थ की करें, तो PCOS में ब्रेस्ट टेंडरनेस, ब्रेस्ट पेन या कई बार ब्रेस्ट में लंप्स भी हो जाते हैं।
- PCOS में हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, ब्रेस्ट को पोषण देने वाले और मिल्क प्रोड्यूस करने वाले चैनल्स ब्लॉक हो जाते हैं और इसकी वजह से ब्रेस्ट पेन, ब्रेस्ट में बदलाव, सूजन या कई बार अबनॉर्मल सीक्रेशन भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी इन बातों को महिलाओं को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
View this post on Instagram
- PCOS में होने वाले फाइब्रोसिस्टिक बदलावों के कारण, कई बार ब्रेस्ट में सूजन भी हो जाती है। PCOS की वजह से आमतौर पर ब्रेस्ट में बनने वाली गांठे धीरे-धीरे बढ़ती हैं और खतरनाक नहीं होती हैं।
- अगर आप इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करती हैं, तो इससे दर्द और इंफेक्शन हो सकता है। सही डाइट और हर्ब्स के साथ आप इसे मैनेज कर सकती हैं।
- PCOS में होने वाले अनियमित ओव्युलेशन के कारण भी ब्रेस्ट टिश्यूज पर असर होता है। जब मेंस्ट्रुअल फ्लो नियमित नहीं होता है, तो भी ब्रेस्ट हेल्थ प्रभावित होती है।
- खराब डाइजेशन, शरीर में टॉक्सिन्स के बढ़ने और खान-पान की गलत आदतों के कारण भी ब्रेस्ट में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
PCOS के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों