क्या आपको अक्सर वजाइनल इंफेक्शन परेशान करते हैं?
क्या आपको हर कुछ दिनों में वजाइना में खुजली और जलन महसूस होती है?
क्या आपको बार-बार इंटिमेट एरिया में दाने हो जाते हैं?
क्या हर कुछ दिनों में आप यूटीआई का शिकार हो जाती हैं?
अगर ऐसा है, तो इसकी वजह आपकी पैंटी हो सकती है। ज्यादातर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं लेकिन हमारे अंडरगार्मेंट का सीधा असर, वजाइनल हेल्थ पर होता है। जब भी बात इंटिमेट हेल्थ की आती है, तो इंटिमेट हाइजीन के साथ पैंटी से जुड़ी कुछ खास बातों पर ध्यान देना भी जरूरी हो जाता है। पैंटी किस तरह वजाइना की हेल्थ को प्रभावित कर सकती है, इस बारे में हमने डॉक्टर से बात की और इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
वजाइनल हेल्थ पर अंडरगार्मेंट्स का क्या असर होता है?
- पैंटी सबसे ज्यादा समय तक हमारी वजाइना के संपर्क में रहती है और ऐसे में इसकी वजह से भी वजाइना की सेहत प्रभावित हो सकती है। रोजाना पैंटी बदलना बहुत जरूरी है। अगर आप एक ही पैंटी को दो या उससे ज्यादा दिनों तक पहन रही हैं, तो इसका सीधा असर वजाइना पर होता है।
- गर्मी में अगर आपको अधिक पसीना आ रहा है या आपको लंबे समय तक धूप में वक्त बिताना पड़ रहा है, तो दिन में एक से ज्यादा बार पैंटी बदलना भी सही है।
- अंडरवियर के साफ न होने या लंबे समय तक एक ही अंडरवियर पहनने के कारण भी वजाइना में बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें- रात में टाइट पैंटी पहनकर सोने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें
- वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज या यूरिन की बूंदे कई बार पैंटी में रह जाती हैं। ऐसे में इसे बदलने के बाद अच्छे से वॉश करना और धूप में सुखाना जरूरी है वरना वजाइनल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
- हर एक साल में पुरानी पैंटी को पहनना छोड़ दें। पुरानी अंडरवियर को लंबे समय तक पहनते रहने से भी दिक्कत हो सकती है।
- वजाइनल हेल्थ के लिए कॉटन की पैंटी पहनना सही रहेगा। यह हवा में मौजूद नमी यानी मॉइश्चर को लेती है और इससे वजाइना में बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम रहता है।
- बहुत टाइट पैंटी भी न पहनें। इससे एयर पास नहीं हो पाती है और बैक्टीरिया ग्रोथ बढ़ सकती है। कोशिश करें कि रात को पैंटी पहनकर न सोएं।
वजाइन हेल्थ के लिए, इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखना, धुली हुई पैंटी पहनना और इसे रोजाना बदलना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों