गर्भधारण होने के कितने दिनों बाद उल्टी होना शुरू होती है? क्या यही होता है प्रेग्नेंसी का सबसे पहला लक्षण...डॉक्टर से समझें पूरी बात

अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, पीरियड्स मिस हो गए हैं...उल्टी और मॉर्निंग सिकनेस महसूस हो रही है, तो यह गर्भधारण का संकेत हो सकती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि गर्भधारण होने के कितने दिनों बाद उल्टी होना शुरू होती है और क्या यही प्रेग्नेंसी का पहला लक्षण है, चलिए गायनेकोलॉजिस्ट से समझते हैं।
image

क्या उल्टी होना गर्भावस्था का संकेत है?


गर्भ ठहरने के कितने दिन बाद उल्टी आती है?


प्रेगनेंसी का पहला संकेत क्या होता है?

अगर आप इन सवालों के जवाब जानना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ध्यान दें। जब भी कोई कपल कंसीव करने की प्लानिंग करता है, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। कंसीव करने के लिए सही दिनों में सेक्शुअल रिलेशन बनाना भी जरूरी है। वहीं, इस समय पर डाइट और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव भी करना चाहिए। पीरियड मिस होना, प्रेगनेंसी का एक संकेत हो सकता है। वहीं, गर्भधारण होने के बाद उल्टी आना और जी मितलाना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। क्या आप जानती हैं कि गर्भधारण होने के कितने दिनों बाद उल्टी होना शुरू होती है और क्या यही प्रेग्नेंसी का पहला संकेत होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

गर्भधारण होने के कितने दिनों बाद उल्टी होना शुरू होती है?

nausea in pregnancy

  • गर्भधारण होने के बाद शरीर में कई हार्मोनल और फिजिकल बदलाव होते हैं और इनके अलग-अलग लक्षण शरीर में नजर आने लगते हैं। गर्भ ठहरने के बाद उल्टी या मतली आना भी नॉर्मल है। लेकिन, इसकी शुरुआत कितने दिनों बाद होती है, यह जानना जरूरी है।
  • डॉक्टर के अनुसार, गर्भधारण के 6 से 14 दिनों के भीतर शरीर में ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रॉपिन (hCG) हार्मोन बनने लगता है। यही हार्मोन महिला के शरीर में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले ज्यादातर लक्षणों के लिए जिम्मेदार होता है।
  • बात अगर उल्टी आने की करें, तो कंसीव करने के 2 से 8 सप्ताह के बीच शुरू होती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को गर्भधारण के एक हफ्ते बाद ही हल्की-फुल्की मतली महसूस हो सकती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि उल्टी आने को ही प्रेग्नेंसी का पहला लक्षण मानना सही नहीं है क्योंकि कुछ महिलाओं को यह बहुत देर से या फिर कई बार महसूस ही नहीं होती है।
  • पीरियड्स मिस होने के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए सभी जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

यह भी पढ़ें-मां बनने की कोशिशें बार-बार हो रही हैं फेल? डॉक्टर से जानें कंसीव करने का सही समय

यह है एक्सपर्ट की राय

expert (16)

प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण

early sign of pregnancy

  • पीरियड्स का मिस होना
  • बार-बार पेशाब आना
  • थकान और कमजोरी
  • सीने में जलन या भारीपन
  • हल्का खून आना या स्पॉटिंग
  • मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
  • टेस्ट या स्मैल को लेकर अधिक सेंसिटिव हो जाना

यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?

पीरियड्स मिस होने के बाद गर्भधारण के शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है। प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही डॉक्टर की सलाह जरूरी है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP