Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

आखिर तौलिए को धोए बिना कितने दिन इस्तेमाल कर सकते हैं?

तौलिया घर में इस्तेमाल होने वाली सबसे बेसिक चीज है। इसे रोजाना इस्तेमाल किया जाता है। पर इसे रोजाना धोया नहीं जाता। क्या आपको पता है कि तौलिया धोए बिना कितना समय निकाला जा सकता है? 
Updated:- 2023-04-03, 18:30 IST
How to wash towel regularly

नहाना हमारे लिए बहुत जरूरी है। इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे तो आपको पता ही होंगे। कभी कभार नहाना मिस कर भी दिया जाए तो भी यह जरूरी है कि आप अपने शरीर को साफ रखें। पर नहाने के लिए उपयोग होने वाली सबसे जरूरी चीजों का क्या? उन्हें कितना साफ किया जाना चाहिए? हम बात कर रहे हैं तौलिए की। आखिर नहाने के बाद आपके शरीर की सफाई के लिए सबसे जरूरी चीज तो वही है। तौलिया अगर साफ नहीं है, तो हमारा शरीर नहाने के बाद भी गंदा हो सकता है।

अब एक जरूरी सवाल, आखिर तौलिए को कितने दिनों में धोना चाहिए? एक तौलिया कितने दिनों तक बिना धोए चल सकता है? आज हम इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।

कितने दिन बिना धोए इस्तेमाल किया जा सकता है तौलिया?

अमेरिकी क्लीनिंग इंस्टिट्यूट की रिकमेंडेशन के मुताबिक नहाने वाला तौलिया 3 से 4 बार बिना धोए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप रोजाना नहाते हैं, तो हफ्ते में कम से कम 2 बार तौलिया धोना चाहिए। अगर आप दिन में दो बार नहाने की आदत रखते हैं, तो दो दिन बाद तौलिया धोने लायक हो जाता है।

hand towel and its wash system

इसे जरूर पढ़ें- खराब टॉवल है बड़े काम की चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

कितने दिनों में धोना चाहिए हैंड और फेस टॉवल

अगर 3 ड्राई यूज वाला नियम याद रखा जाए, तो यह समझ आएगा कि हमें हैंड टॉवल हर दिन धोना चाहिए। एक दिन में कम से कम तीन बार तो हाथ धो ही लिए जाते हैं। ऐसे ही फेस वॉश भी हो जाता है। ऐसे में तीन बार वाला रूल लागू किया जाए, तो हर रोज टॉवल धोना ही होगा।

रोजाना जरूर करें यह काम

तौलिए को रोजाना पूरी तरह से सुखाना जरूरी है। अगर धूप में सुखाया नहीं जा सकता है, तो भी पंखे के नीचे इसे सुखा लें। तौलिया जितना गीला रहेगा, उतने ही ज्यादा कीटाणु होंगे। ऐसे में बीमारियां होने की गुंजाइश बनी रहती है।

towel and its issues

क्यों जरूरी है तौलिए को हफ्ते में दो बार धोना?

तौलिया घंटों तक गीला रहता है। कुछ घरों में तो इतनी जगह भी नहीं होती कि इसे रोजाना सुखाया जा सके। घंटों तक बिना धूप के गीले तौलिए में कीटाणु पनपते हैं।

हमारी स्किन में 19 मिलियन सेल्स होते हैं और 650 पसीने के ग्लांड्स। ऐसे में डेड स्किन लेयर भी हमारे शरीर में होती है। जब हम नहाते हैं तब कुछ हद तक यह लेयर हट जाती है, लेकिन अधिकतर टॉवल में ही चिपक जाती है। इसलिए शरीर में मौजूद कीटाणु तौलिए में भी रह जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- छोटे बाथरूम में इस तरह करें टॉवल स्टोरेज का इंतजाम

कब तौलिया ज्यादा जल्दी धोना चाहिए?

यह जरूरी नहीं कि हर मामले में तीन यूज वाला रूल ही अप्लाई हो। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कुछ टॉवल इससे जल्दी धोने पड़ें-

  • जिम टॉवल एक बार यूज के बाद ही धो लेने चाहिए।
  • ऐसा कोई भी टॉवल जिसमें बॉडी फ्लूइड होता है, जैसे ब्लड स्टेन आदि उन्हें जल्दी धोना चाहिए।
  • बाथरूम में रखे जाने वाले टॉवल जो हमेशा गीले रहते हैं उन्हें दो बार से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए।
  • अगर किसी को स्किन से जुड़ी समस्या है जैसे एग्जिमा या सेंसिटिव स्किन, तो उन्हें अपने टॉवल जल्दी धो लेने चाहिए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।