अच्छी नींद सेहत के लिए काफी जरूरी है। जब आप सही नींद लेते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। हालांकि अच्छी नींद के लिए आज हर दूसरा व्यक्ति संघर्ष कर रहा है। बिस्तर पर जाने के घंटों बात भी नींद नहीं आती है। वहीं कई लोग नींद के लिए कमरे में खुशबू का इस्तेमाल करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि नींद और खुशबू का आपस में क्या कनेक्शन है? क्या सच में सुगंधित जगह सोने से अच्छी और गहरी नींद आती है तो हां यह सच है। इस तकनीक को हम अरोमाथेरेपी के नाम से जानते हैं। इस बारे में Ridhima Kansal, Director, Rosemoore जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, खुशबू का नींद की गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खुशबू से शांति और आराम मिलता है,जिससे हमें जल्दी नींद आ जाती है।। आप खुशबू में सोते हैं, तो यह आपकी तंत्रिका- तंत्र को धीमा कर सकता है। साथ ही, इससे,चिंता घट सकती है। जब आप सुगंधित माहौल में सोते हैं, तो इससे खुशी का एहसास बढ़ता है, तनाव और एंग्जाइटी में कमी आती है, आपको अच्छे विचार आते हैं और इस तरह से आपको जल्दी नींद आती है। इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं कि जैसे हमें खराब गंध मिलती है, तो हमारा मन मस्तिष्क बेचैन हो उठता है, ठीक उसी प्रकार से अच्छी खुशबू हमें आराम और शांति देती है।
यह भी पढ़ें-फ्लाइट में अल्कोहल क्यों नहीं पीनी चाहिए? जानिए
वेंडर, कैमोमाइल, चंदन, लेमनग्रास और रोजमेरी जैसी सुगंधित एसेंशियल ऑयल या परफ्यूम में शांत करने वाले गुण होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद आती है, इनमें रक्त चाप और हृदय गति को कम नॉर्मल करने की क्षमता होती है, जो इसे नींद लाने में कारगर बनाता है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-बायोटिन शरीर के लिए क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।