Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

कॉफी को इस तरह से पीने से कम होता है डायबिटीज का खतरा, सेहत से जुड़ी ये बात रिसर्च से जानें

एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कॉफी को इस तरह से बनाकर पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। आप भी जानें। 
Updated:- 2020-09-17, 17:54 IST
best health benefits of filter coffee

कॉफी की जहां बात होती है वहां ये कहा जाता है कि अक्सर कॉफी पीने से नुकसान होता है, लेकिन कई साइंटिफिक रिसर्च कॉफी के फायदों के बारे में भी बता चुकी हैं। पर अगर आप कॉफी के शौकीन हैं तो एक ऐसी रिसर्च सामने आई है जो बता रही है कि कॉफी पीने से डायबिटीज में भी फायदा होता है। लेकिन हर तरह की कॉफी नहीं बल्कि एक खास तरह की कॉफी जिसे पीने से हेल्थ में फायदे होंगे। ये रिसर्च फिल्टर कॉफी के फायदे बताती है। 

Journal of Internal Medicine में पब्लिश की गई एक स्टडी का कहना है कि कॉफी बनाने के तरीके का असर स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा होता है। उबाली हुई कॉफी की जगह अगर लोग फिल्टर कॉफी पिएंगे तो सेहत पर ज्यादा असर होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- क्यों कॉफी हर किसी को पीनी चाहिए और क्या होते हैं इसके फायदे? 

Chalmers University of Technology और स्विडन की Umea University में इस मामले पर रिसर्च की गई और उसे फिर पब्लिश करवाया। इस रिसर्च में वैज्ञानिक तरीके से ये बात सामने लाई गई कि फिल्टर कॉफी असल में सेहत के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है।  

drinking filter coffee for weight loss

Umea University के प्रोफेसर रिकार्ड लैंडबर्ग का कहना है, 'हमने खास बायोमार्कर (मॉलिक्यूल्स) को खोज निकाला है जो इस स्टडी में हिस्सा लेने वाले लोगों के खून में थे। ये बायोमार्कर इस बात को बताते हैं कि किसी इंसान ने किस तरह की कॉफी पी है। इन्ही बायोमार्कर्स का इस्तेमाल कर हमने ये पता लगाया कि उन लोगों के खून में टाइप 2 डायबिटीज होने का कितना खतरा पाया गया है।' 

'हमारी रिसर्च में ये साफ सामने आया है कि फिल्टर कॉफी के पॉजिटिव नतीजे आए हैं और इनकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। पर उबाली हुई कॉफी में इस तरह के कोई फायदे नहीं देखने को मिले हैं।' 

using filter coffee for diabetes

60 प्रतिशत कम कर दिया डायबिटीज का खतरा- 

इन बायोमार्कर्स की वजह से रिर्सर्चर ये साबित कर पाए कि जिन लोगों ने दिन के दो या तीन कप फिल्टर कॉफी पी उनमें 60 प्रतिशत तक टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो गया।  

इस रिसर्च में सामने आया है कि नॉर्मल कॉफी पीने का कोई भी असर टाइप 2 डायबिटीज पर नहीं हुआ है।  

 

रिसर्च ने इस बात का खुलासा किया है कि कॉफी का कोई फायदा नहीं होता है ये मिथक है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि इसके पहले की गई रिसर्च में ये सामने आया है कि उबाली हुई कॉफी दिल की बीमारी की समस्या का रिस्क बढ़ा देती है। ऐसा diterpenes मॉलिक्यूल की वजह से होता है जो उबाली हुई कॉफी में पाया जाता है।  

पर जहां बात फिल्टर कॉफी की आती है तो diterpenes मॉलिक्यूल फिल्टर में ही पकड़ लिए जाते हैं। आपको हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं और कम मात्रा में कैफीन में भी कई पॉजिटिव इफेक्ट होते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- Weight Loss Tips: 1 महीने ब्लैक कॉफी में ये 4 चीजें मिला कर पीने से वजन हो जाएगा कम  

 

और भी कई फायदे... 

- फिल्टर कॉफी एनर्जी लेवल बढ़ा सकती है

- फिल्टर कॉफी फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद करती है

- इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं

-  Alzheimer's Disease में भी ये मददगार होती है

- उबाली हुई कॉफी के मुकाबले ये लिवर के लिए ज्यादा अच्छी है

-  Harvard study में पाया गया था कि फिल्टर कॉफी 20% तक डिप्रेशन का खतरा कम कर सकती है। 

तो अब आप समझ ही गई होंगी कि अगर कॉफी पीने का मन करे तो फिल्टर कॉफी स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।  

All Image Credit: Foodandhospitality.in/Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।