Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

सेक्शुअल हेल्थ को भी प्रभावित करती है हीटवेव, जानें कैसे?

क्या आप जानती हैं कि तेज गर्मी का असर, केवल आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ही नहीं, बल्कि, सेक्शुअल हेल्थ पर भी होता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2024-06-21, 13:25 IST
What are the health problems caused by heat waves

आजकल तेजी गर्मी ने सभी को बेहाल किया हुआ है।  उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया हुआ है। दिल्ली और न जाने कितने शहरों में गर्मी सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। हीट स्ट्रोक की वजह से कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं और काफी लोगों की सेहत बिगड़ रही है। हीटवेव का असर, हमारे शरीर के हर अंग पर होता है। तेज गर्मी की वजह से सिर्फ हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ ही नहीं, बल्कि सेक्शुअल हेल्थ भी प्रभावित होती है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर विनीत बंगा, एसोसिएट डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, बीएलके मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल दे रहे हैं।

हीटवेव का सेक्शुअल हेल्थ पर असर ( What are the health problems caused by heat waves)

heat wave and sex horomnes

  • हीट वेव का सेक्शुअल हेल्थ पर गहरा असर होता है। हीटवेव की वजह से शरीर में डिडाइड्रेशन हो सकता है और इसके कारण, स्ट्रेस लेवल भी बढ़ जाता है।
  • डिहाड्रेशन की वजह से शरी में ब्लड फ्लो कम हो सकता है और एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है। इसके कारण, लिबिडो और सेक्शुअल परफॉर्मेंस पर असर होता है।
  • इसके अलावा, शरीर को ठंडा रखने की कोशिश में ब्लड फ्लो सेक्शुअल ऑर्गन्स में कम हो सकता है। इसकी वजह से वेजाइना में लुब्रिकेशन में कमी आ सकती है और पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है।
  • अधिक तापमान की वजह से शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। यह एक स्ट्रेस हार्मोन है। इसका लेवल बढ़ने पर सेक्शुअल डिजायर में कमी आ सकती है।

sexual health and stress in women

  • हीटवेव का असर हमारी नींद पर भी होता है। नींद की कमी के कारण, कमजोरी महसूस हो सकती है और इसके कारण भी फिजिकल रिलेशन बनाने की इच्छा में कमी आ सकती है। 
  • हीट वेव के कारण, मेंटल हेल्थ पर भी असर होता है। इसकी वजह से एंग्जायटी और डिप्रेशन बढ़ सकता है। इन दोनों के कारण, सेक्शुअल इंट्रेस्ट कम हो सकता है।
  • तेज गर्मी के कारण, शरीर में पहले से मौजूद कोई हेल्थ कंडीशन जैसे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज बढ़ सकती है और इसके कारण भी सेक्शुअल हेल्थ पर बुरा असर होता है।
  • हीटवेव के दौरान, फिजिकल डिस्कम्फर्ट, स्ट्रेस और अन्य दिक्कतों के कारण, सेक्शुअल लाइफ, सीधे तौर पर प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें- हीटवेव का शरीर के अंगों पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें

 

हीटवेव के बीच खुद को सुरक्षित रखने के लिए, खान-पान और तेज गर्मी से बचाव पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी से बेहोश हो रहे हैं लोग, जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।