herzindagi
eco friendly substitute for sanitary

Menstrual Hygiene Day 2024: Periods में महिलाएं पैड के अलावा इन Eco-Friendly प्रोडक्ट्स का कर सकती हैं इस्तेमाल

क्या पीरियड्स के दिनों में आप भी अबतक सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं? बाजार में इसके और भी आरामदायक और अच्छे विकल्प मौजूद हैं, आइए जानते हैं इस बारे में।
Editorial
Updated:- 2024-05-28, 15:34 IST

हर महिला को हर महीने पीरियड से गुजरना पड़ता है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है। पीरियड्स के ब्लड को रोकने के लिए महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि इससे सेहत को नुकसान भी है और इकोसिस्टम को भी काफी नुकसान पहुंचता है। बार-बार सेनेटरी पैड खरीदने में पैसे भी लगते हैं। लेकिन महिलाएं सेनेटरी पैड्स के अलावा भी पीरियड्स के दिनों में कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जिसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ये री यूजेबल होते हैं इससे पॉकेट पर भी असर नहीं पड़ता है और इको सिस्टम को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। आईए जानते हैं सैनिटरी पैड के बदले में महिलाएं और क्या-क्या इस्तेमाल कर सकती हैं?

पीरियड के लिए Eco-Friendly प्रोडक्ट्स 

cloth pads

क्लॉथ पैड

महिलाओं को पैड की जगह पर क्लॉथ पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सेनेटरी नैपकिन का सबसे आरामदायक विकल्प हो सकता है। ये रीयूजेबल पैड्स होते हैं इसकी खासियत होती है कि यह अंदर से कॉटन और बाहर लीकप्रूफ क्लॉथ होता है। इसका इस्तेमाल आराम से 4 से 6 घंटे तक किया जा सकता है। 

पीरियड पैंटी

सेनेटरी नैपकिन की जगह पर महिलाएं पीरियड पैंटी या पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल कर सकती है यह बिल्कुल सामान्य पैंटी की तरह ही लगते हैं लेकिन इसके अंदर एक लीक प्रूफ लेयर होता है महिलाएं इसे पूरे दिन पहन सकती हैं। इसे हर 12 घंटे पर बदलना जरूरी होता है। 

मेंस्ट्रुअल कप

menstrual cups

नए जमाने में मेंस्ट्रुल कप काफी ज्यादा प्रचलित हो रहा है। यह मेडिकेटेड सिलिकॉन से बने छोटे कप होते हैं, जो योनि में फिट हो जाते हैं। पीरियड के ब्लड को इकट्ठा करते हैं। इन्हें 8 से 10 घंटे में एक बार बदलने की जरूरत होती।

मेन्स्ट्रुअल स्पॉन्ज

महिलाएं सेनेटरी पैड्स की जगह पर मेन्स्ट्रुअल स्पॉन्ज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी है। मेन्स्ट्रुअल स्पॉन्ज को सी स्पॉन्ज के नाम से भी जाना जाता है। यह पूरी तरह से नेचुरल होता है। इसे 6 महीने तक रीयूज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पीएमएस में नहीं होगी परेशानी, डाइट में शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स

टैम्पॉन

tampons

इसके अलावा टैम्पॉन भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह कॉटन से बने होते हैं जिसके कारण इसका उपयोग करना बहुत ही सुरक्षित होता है। इसे वेजिना में इंसर्ट किया जाता है। ध्यान रखने वाली बात है कि ओवरफ्लो के दौरान टैम्पोन का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है, क्योंकि यह पूरी तरह से ब्लड को सोक नहीं पता है।

यह भी पढ़ें-थैलेसीमिया क्या है, क्यों बच्चों को रहता है इसका खतरा?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।