अपने नवजात शिशु की इस तरह करेंगी देखभाल तो वह हमेशा रहेगा सेहतमेंद

मां बनना किसी भी महिला के लिए जीवन का बहुत बड़ा अनुभव है। महिलाओं के लिए नवजात शिशु की देखभाल अपने जीवन का इस तरह का पहला अनुभव होता है। वे हमेशा यही चाहती हैं कि उनसे बच्चे की देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं रह जाए।
जब एक औरत पहली बार मां बनती है तो अपने बच्चे की देखभाल को लेकर कुछ ज्यादा ही फिक्रमंद होती है. ऐसे वक्त पर सलाह देने वालों की भी कोई कमी नहीं होती। आपके बच्चे की देखभाल के लिए कुछ अहम जरूरी बातें-
- बच्चे के लिए मां का दूध बहुत फायदेमंद होता है, इसीलिए शिशु को तीन महीने तक स्तनपान जरूर कराएं।
- बच्चे की मालिश रोजाना करें। हल्के हाथ से मालिश करने से बच्चे की मांसपेशियां मजबूत होंगी।
- दूध पिलाने से पहले मां हर बार स्तन को अच्छी तरह से साफ करें।
- ध्यान रखें कि बच्चे को घुट्टी, शहद, ऊपर का दूध, पानी या कोई भी चीज न दें।
- नवजात को नहलाएं के बारे में भी डॉक्टर से परामर्श लें।
- नवजात को कुछ देर सुबह की धूप और ताजी हवा के बीच लेकर जाएं। इससे उसे विटामिन डी मिलेगा।
- बच्चे के कमरे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनमें इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है।
- बच्चा जब दूध पी ले तो उसका मुंह गीले कपड़े से पोछें, अगर उसकी त्वचा ड्राई है तो बेबी लोशन का इस्तेमाल करें।
- शिशु की नाल पर क्रीम, तेल या पाउडर नहीं लगाएं।
- शिशु के नाक-कान में तेल न डालें और ना ही उसके लिए किसी तरह के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें।
- शिशु की आंख में काजल या सुरमा भी न लगाएं।
Read more : HerZindagi Anniversary Special: आपकी फिटनेस का हम रखेंगे ख्याल, आप ऐसे ही जुड़ी रहिए हमारे साथ
- छोटे बच्चे को किसी मैटल का गहना या धागा पहनाना भी सही नहीं है।
- बच्चे के कमरे में धूएं वाली कोई चीज जैसे अगरबत्ती, धूपबत्ती या कॉयल जलाने से उसे सांस लेने में परेशानी हो सकती है, इससे उसकी सेहत पर भी उसरा असर पड़ सकता है।
- बच्चे की तबियत खराब होने पर घरेलू नुस्खे न अपनाएं, बल्कि बिना देरी किए उसे डॉक्टर के पास ले जाएं।
- सर्द मौसम में बेबी की स्किन और नैपी एरिया को साफ करने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- हमेशा बच्चे के लिए बेबी सोप और ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।