Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:36 AM IST

क्या लिम्फ नोड्स में सूजन का मतलब कैंसर होता है ?

अक्सर लिम्फ नोड्स में सूजन को लोग कैंसर समझ लेते हैं। आइए जानते हैं क्या सच में लिम्फ नोड्स में सूजन कैंसर की तरफ इशारा करता है या ऐसा होना नॉर्मल होता है।
Updated:- 2025-02-07, 16:38 IST
image

कैंसर एक जानलेवा रोग है। ऐसे में अक्सर कैंसर से मिलते जुलते लक्षण शरीर में नजर आते हैं, तो लोग बेचैन हो उठते हैं। लिम्फ नोड्स में सूजन होने पर भी अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं यह कैंसर का संकेत तो नहीं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से Dr. Priyanka Sehrawat, Neurologist MBBS (Lady Harding Medical College, Delhi), MD Medicine and DM Neurology (AIIMS Delhi) Founder of “SabkiSehat health campaign” से

क्या लिम्फ नोड्स में सूजन का मतलब कैंसर होता है ?

lymph node pain

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर लिम्फ नोड्स होता क्या है। बता दें कि लिम्फ नोड्स शरीर के कई हिस्सों में होते हैं जैसे गर्दन, गले, छाती, पेट और बगलों में। ये लसीका तंत्र का हिस्सा होते हैं। ये प्रतिरक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा है,जो शरीर को संक्रमण, और दूसरे फॉरेन एजेंट से बचाते हैं । ये शरीर में एक फिल्टर की तरह काम करते हैं, एंटीबॉडी बनाने में मदद करते हैं। जब शरीर में कोई बाहरी एजेंट हमला करने को आता है तब लिम्फ नोड्स सक्रिय होकर एंटीबॉडी का निर्माण करने लगते हैं, जिससे वो सूज सकते हैं।

जब खांसी- जुकाम, टॉन्सिलाइटिस या फैरिंजाइटिस होता है तो लिम्फ नोड्स एंटीबॉडी बनाने की कोशिश करते हैं। इससे भी लिम्फ नोड्स में सूजन और दर्द हो सकता है। इसके अलावा कुछ इंफ्लेमेटरी कंडीशन जैसे ऑटोइम्यून डिजीज, जैसे रुमेटॉइड आर्थराइटिस या ल्यूपस में शरीर की एंटीबॉडी ही अपने सेल्स पर हमला करते लगती हैं, जिससे लिम्फ नोड्स में सूजन हो सकते हैं। एक्सपर्ट बताती हैं कि, जो सबसे कॉमन कारण होता है लिम्फ नोड्स में सूजन का वो इंफेक्शन होता है ना की कैंसर

यह भी पढ़ें-क्या दिमाग में लकवा मार सकता है? एक्सपर्ट से जानें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

हालांकि, कुछ मामलों में, खासकर जब लिम्फ नोड्स बिना किसी इंफेक्शन के लंबे समय तक बने रहते हैं,दर्द रहित होते हैं और धीरे-धीरे बड़े हो जाते हैं, तो यह लिम्फोमा  कैंसर का संकेत हो सकता है। इसलिए जब कभी भी आपको लिम्फ नोड्स में सूजन हो या दर्द हो तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें, वह इसके कारण बताएंगे और इलाज  करेंगे।

यह भी पढ़ें-सिगरेट नहीं पीने वालों को भी हो सकता है लंग्स कैंसर, यह है सबसे बड़ी वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।