Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:36 AM IST

क्या दिमाग में लकवा मार सकता है? एक्सपर्ट से जानें

ब्रेन स्ट्रोक को ही दिमाग में लकवा मारना कहते हैं। जब दिमाग में ब्लड सप्लाई करने वाले नसों में क्लॉट जम जाती है, तो मस्तिष्क में ब्लड की सप्लाई रुक जाती है, जिससे ब्रेन सेल्स डैमेज होने लगती है। इससे पैरालिसिस हो सकता है।
Updated:- 2025-02-07, 16:04 IST
image

मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर का नियंत्रण केंद्र होता है। जब मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिलता है, तो यह गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। इसके चलते ब्रेन में लकवा भी मार सकता है। आपको बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक को ही ब्रेन में लकवा मारना कहते हैं। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से विस्तार से जानते हैं। Dr Kadam Nagpal  Head - Neuroimmunology and Senior Neurologist Salubritas Medcentre जानकारी दे रहे हैं।

क्या दिमाग में लकवा मार सकता है?

back-view-man-patient-wearing-performant-brainwave-scanning-headset-sitting-neurological-research-laboratory-while-medical-researcher-adjusting-it-examining-nervous-system-typing-tablet_482257-16484

ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। ब्रेन स्ट्रोक कई प्रकार के होते हैं। जब दिमाग में ब्लड सप्लाई करने वाले नसों में क्लॉट जम जाती है, तो मस्तिष्क में ब्लड की सप्लाई रुक जाती है, जिससे ब्रेन सेल्स डैमेज होने लगती है, जिससे पैरालिसिस, बोलने में कठिनाई, मुंह का तिरछा हो जाना ,याददाश्त कमजोर होना जैसी परेशानियां होती हैं।  इसे इस्केमिक स्ट्रोक के नाम से जाना जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, डायबिटीज और धूम्रपान के कारण ऐसा होता है।

हेमोरेजिक स्ट्रोक -यह स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं, जिससे दिमाग के अंदर ब्लीडिंग होने लगती है, जिसकी वजह से पेशेंट को पैरालिसिस के लक्षण दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें-सिगरेट नहीं पीने वालों को भी हो सकता है लंग्स कैंसर, यह है सबसे बड़ी वजह

closeup-brain-mri-scan-result_53876-33666

ट्रींजिएंट इस्केमिक अटैक- इसे मिनी स्ट्रोक के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसमें अस्थायी रूप से ब्रेन की ब्लड सप्लाई बाधित होती है, फिर थोड़ी देर बाद ठीक हो जाती है,लेकिन इसे गंभीरता से लेना जरूरी है,क्योकि यह भविष्य में बड़े स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

 

यह भी पढ़ें-अगर मां को है PCOD, तो क्या बेटी को हो सकता है इसका खतरा? डॉक्टर ने किया खुलासा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।