अक्सर बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर हो जाती है लेकिन आजकल के खराब खान के चलते कम उम्र में भी लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही है। हड्डियों के कमजोर होने के पीछे कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को जिम्मेदार ठहराया जाता है। वहीं हड्डियों का सोडियम के साथ भी खास कनेक्शन है। आपने सुना होगा कि नमक कम खाओ वरना हड्डियां भुरभुरी हो जाएगी। जी हांं, नमक आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर हो सकती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं सोडियम और हड्डियों के बीच का संबंध क्या है।
अक्सर लोग ज्यादा नमक का सेवन सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर से जोड़ते हैं, लेकिन इससे कैल्शियम के स्तर पर भी असर पड़ता है। ज्यादा नमक के सेवन से कैल्शियम यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकलने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है।
हड्डियों का घनत्व धीरे-धीरे कम होने लगता है नतीजन हड्डियां खोखली हो जाती है। यह स्थिति आगे जाकर ऑस्टिओपोरोसिस का कारण बन सकती है। who के मुताबिक रोजाना 5 ग्राम या उससे कम नमक का सेवन करना चाहिए। कभी भी खाने में ऊपर से नमक डालकर न खाएं।
यह भी पढ़ें-आयरन की गोली खाने से कब्ज क्यों हो जाती है ?
यह भी पढ़ें-Osteoporosis Prevention: जवानी में भी हो सकती है हड्डियों की यह बीमारी, जानें बचाव के तरीके
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।