सेक्शुअल रिलेशन बनाने के बाद शरीर में क्या होता है...लंबे वक्त तक सेक्शुअल रिलेशन न बनाने से शरीर पर क्या असर होता है...इंटिमेसी के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ऐसे कई सवाल हैं जो अक्सर महिलाओं के मन में आते हैं, लेकिन उनके सटीक जवाब उन्हें नहीं मिल पाते हैं।
ऐसा ही एक सवाल यह भी है कि क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद पीरियड साइकिल में कोई बदलाव आते हैं? क्या इससे पीरियड साइकिल की लेंथ या टाइम पर कोई असर होता है?
अगर यह आपका भी सवाल है, इस आर्टिकल में हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) से हुई बातचीत के आधार पर आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं।
क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद आपकी पीरियड साइकिल में कोई बदलाव आता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद पीरियड साइकिल में सीधे तौर पर कोई बदलाव नहीं आता है। हालांकि, सेक्शुअली एक्टिव होने का असर आपके हार्मोन्स, मेंटल हेल्थ और नींद पर हो सकता है। इसकी वजह से कुछ हद तक पीरियड साइकिल पर असर हो सकता है।
- सेक्शुअल एक्टिव होने के बाद आमतौर पर स्ट्रेस लेवल में कमी आती है और इसके कारण पीरियड्स पर कुछ हद तक असर हो सकता है।
- नए रिश्ते की शुरुआत में इमोशन्स, हार्मोन्स और भी कई चीजें बदलती हैं, जिसके चलते पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।
- ऑर्गेज्म के समय हैप्पी हार्मोन्स एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन रिलीज होते हैं। इनसे शरीर में कोर्टिसोल लेवल कम होता है और पीरियड्स समय से आ सकते हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड साइकिल पर अन्य हार्मोन्स और हमारे लाइफस्टाइल का सीधा असर होता है लेकिन यह मुख्य रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन से कंट्रोल होता है। ऐसे में सिर्फ सेक्शुअली एक्टिव होने के कारण पीरियड्स में अधिक बदलाव आएंगे, ऐसा मानना सही नहीं है।
- सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद, बर्थ कंट्रोल पिल्स या आईयूडी का इस्तेमाल पीरियड्स के टाइम और फ्लो पर असर डाल सकता है।
- अगर पीरियड का समय कुछ दिन आगे-पीछे हो जाए, फ्लो हल्का या ज्यादा हो जाए, तो यह सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर लगातार 2-3 महीने तक पीरियड्स न आएं, तो इस पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
यह है एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट का कहना है कि सेक्शुअल रिलेशन से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। किसी भी कपल के लिए इंटिमेसी से जुड़ी सही जानकारी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों