Cervical Cancer से जुड़ी ये 10 बातें हर महिला को होना चाहिए पता

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में पाए जाने वाले आम कैंसरों में से एक है। इस कैंसर की वजह से हर साल कई महिलाएं अपनी जान गंवाती हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह सही समय पर लक्षणों की पहचान न होना और जागरूकता में कमी है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से यानी गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) में होने वाला कैंसर है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है, लेकिन कई महिलाओं को इसके विषय में जानकारी नहीं है और इस वजह से जब तक वो इसके लक्षणों को समझ पाती हैं, तब तक बहुत देर हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर के बारे में ये 10 बातें हर महिला को पता होनी चाहिए, चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।
सर्वाइकल कैंसर के बारे में ये बातें हर महिला को होना चाहिए पता

- सर्वाइकल कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते हैं। बीमारी बढ़ने के साथ बदबूदार या असमान्य वजाइनल डिस्चार्ज, इंटरकोर्स में बहुत अधिक दर्द, थकान, कमजोरी, पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होना और बार-बार यूरिन आना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
- सर्वाइकल कैंसर, आमतौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होता है। यह एक सामान्य वायरस है, जो यौन संपर्क से फैलता है। इससे बचाव के लिए HPV वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
- पीरियड साइकिल के बीच ब्लीडिंग, सेक्शुअल रिलेशन के बाद खून आना या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग जैसे वॉर्निंग साइन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- इससे बचने के लिए, 25 साल की उम्र के बाद हर महिला को नियमित रूप से Pap smear टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इससे कैंसर होने से पहले ही बदलाव पकड़ में आ जाते हैं।

- HPV वैक्सीन लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में मदद कर सकती है। ये वैक्सीन 9 से 45 साल की उम्र तक लग सकती है। इसकी डोज और अन्य बातों के बारे में आपको डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।
- सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए इंटरकोर्स के दौरान सेफ्टी का ध्यान जरूर रखें। कंडोम का इस्तेमाल करना सही रहेगा।
- अगर सर्वाइकल कैंसर शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ जाए, तो इलाज से पूरी तरह ठीक होना संभव है। ऐसे में शुरुआती लक्षणों और शरीर में नजर आ रहे किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।
यह है एक्सपर्ट की राय

सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। साथ ही, डॉक्टर से सलाह लेकर HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।