Cervical Cancer Awareness Month 2026: रोका जा सकता है सर्वाइकल कैंसर, जानें समय पर HPV वैक्सीन लगवाना कैसे बचा सकता है आपकी जान?

सर्वाइकल कैंसर हर साल न जाने कितनी महिलाओं को अपनी चपेट में ले ले जाता है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन भी मौजूद है, लेकिन फिर भी इसे लेकर महिलाओं में सही जानकारी नहीं है। यह कैंसर गर्भाशय के मुंह (सर्विक्स) में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, लेकिन इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) है। इससे बचाव के लिए समय पर जांच और HPV वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इस वैक्सीन को लेकर भी जागरुकता की कमी है। इसे लगवाने की सही उम्र क्या है, इसे लगाना क्यों जरूरी है और क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद भी इसे लगवाया जा सकता है। चलिए इन बातों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।
HPV वैक्सीन से जुड़ी ये बातें हर लड़की को होनी चाहिए पता

- एक्सपर्ट का कहना है कि HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करती है। ऐसे में इसे लगवाना बहुत जरूरी है।
- HPV वैक्सीन शरीर को इन खतरनाक वायरस टाइप से लड़ने की क्षमता देती है। यह वैक्सीन कैंसर बनने से पहले ही वायरस को रोक देती है।
- इसे लगवाने की सही उम्र 9 से 14 साल मानी जाती है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप 14 साल के बाद इसे नहीं लगवा सकती हैं। डॉक्टर इसे 45 साल तक की उम्र तक लगवाने की सलाह दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद HPV Vaccine ली जा सकती है? डॉक्टर से जानें

- अगर आप सेक्शुअली एक्टिव हो चुकी हैं और आपको लगता है कि अब इस वैक्सीन को लगवाने का कोई फायदा नहीं है, तो आप गलत हैं। सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद भी इसे लगवाना बहुत जरूरी है हालांकि, अमूमन इसे सेक्शुअल लाइफ शुरू करने से पहले लगवाना चाहिए।
- इसकी 2-3 डोज दी जाती हैं। इस बारे में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी होगी। वैक्सीन के साथ-साथ नियमित जांच भी जरूरी है। हर 1-2 साल में Pap Smear टेस्ट जरूर करवाएं।
- इसके अलावा सेफ सेक्शुअल रिलेशन बनाएं। अनप्रोटेक्टेड सेक्शुअल रिलेशन भी कई तरह की सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का कारण बन सकते हैं।
- आमतौर पर इसे लगवाने के बाद कोई साइड-इफेक्ट नहीं होते हैं। कुछ महिलाओं को हल्का बुखार और हाथ में दर्द हो सकता है, लेकिन ये अपने आप ठीक हो जाता है। अगर आपको वैक्सीन लगवाने के बाद कोई दिक्कत महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Cervical Cancer से बचने में HPV वैक्सीन मदद कर सकती है। इसे समय पर जरूर लगवाएं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।