Cervical Cancer Awareness Month 2026: दबे पांव दस्तक देता है सर्वाइकल कैंसर, 30 की उम्र में महिलाएं इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक प्रमुख कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर के बाद ये महिलाओं में सबसे अधिक देखने को मिलता है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन भी मौजूद है, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण हर साल कई महिलाएं इसकी वजह से अपनी जान गंवा रही हैं। इसकी सबसे खतरनाक बात यह है कि यह शुरुआती दौर में बिना शोर किए, चुपचाप शरीर में पनपता है। यह कैंसर उन चुनिंदा कैंसर्स में से एक है, जिसकी वैक्सीन मौजूद है। टीकाकारण, समय पर स्क्रीनिंग और शुरुआती लक्षणों की पहचान से इसे आसानी से रोका और ठीक किया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर का शुरुआती चरण पूरी तरह इलाज योग्य होता है, बशर्ते समय रहते इसकी पहचान हो जाए, लेकिन इसके शुरुआती लक्षणों को अक्सर महिलाएं समझ नहीं पाती हैं या नजरअंदाज कर देती हैं। खासकर 30 और 35 की उम्र में महिलाओं में इसका खतरा अधिक रहता है। चलिए इसके साइलेंट साइन्स के बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानते हैं। । यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।
30 की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के साइलेंट लक्षण

- पीरियड्स के बीच या सेक्शुअल रिलेशन के बाद ब्लीडिंग
- बदबूदार या असमान्य वजाइनल डिस्चार्ज
- पेल्विक या लोअर बैक में लगातार दर्द
- इंटरकोर्स में बहुत अधिक दर्द
- बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना
- वजन घटना
- पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होना
- बार-बार यूरिन आना
- अचानक से भूख न लगना
यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन से जुड़ी ये बातें हर महिला के लिए जानना है बेहद जरूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए इन बातों पर दें ध्यान

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से बात जरूर करें। सर्वाइकल कैंसर कई प्रकार के एचपीवी वायरस से कारण होता है। ऐसे में इससे बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। ये लक्षण सर्वाइकल कैंसर के ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन डॉक्टर की राय जरूर लें। पैप स्मीयर (Pap Smear) या HPV टेस्ट के बारे में भी डॉक्टर से सलाह लें। याद रखें कि समय पर जांच और सही इलाज से इस कैंसर को ठीक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- जानें क्या है सर्वाइकल कैंसर, लक्षण, निदान और उपचार
सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।