Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

क्या नींद की कमी से अनियमित हो सकते हैं पीरियड्स? डॉक्टर से जानें

क्या आप जानती हैं कि नींद की कमी का सीधा असर आपके पीरियड्स पर होता है?  इसके कारण न केवल पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं बल्कि पीरियड फ्लो भी प्रभावित होता है। 
Updated:- 2025-07-02, 14:48 IST
image

पीरियड्स के अनियमित होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स की कमी, अनहेल्दी जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें और स्ट्रेस समेत कई कारण अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। पीरियड्स महिलाओं में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन, ज्यादातर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं कि हमारी जीवनशैली और खान-पान से जुड़ी सभी आदतों का असर पीरियड्स पर होता है। नींद की कमी भी पीरियड्स को प्रभावित करती है। इसकी वजह से न केवल पीरियड्स डिले हो सकते हैं बल्कि इसका असर पीरियड फ्लो पर भी होता है। नींद की कमी का पीरियड साइकिल पर क्या असर होता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और हार्मोनल हेल्थ कोच नंदिनी दे रही हैं।

नींद की कमी से अनियमित हो सकते हैं पीरियड्स

how to take care of yourself when you are on periods

  • नींद की कमी का असर आपके पीरियड्स पर होता है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेती हैं, तो इसके कारण शरीर में हार्मोन्स प्रभावित हो सकते हैं। नींद की कमी की वजह से एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और कोर्टिसोल समेत कई हार्मोन्स पर होता है।
  • ये हार्मोन्स महिलाओं की पीरियड साइकिल को रेगुलेट करने का काम करते हैं। ऐसे में जब इन हार्मोन्स के लेवल में उतार-चढ़ाव होता है, तो इसका सीधा असर पीरियड साइकिल पर होता है। नींद की कमी की वजह से आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
  • अगर आप 6 घंटे या उससे भी कम की नींद लेती हैं, तो काफी हद तक चांसेज हैं कि आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, नींद की कमी से होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर पीरियड फ्लो पर भी होता है।
  • नींद की कमी की वजह से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ सकता है। इसकी वजह से पीरियड साइकिल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ प्रभावित होती है।
  • अगर आप बॉडी क्लॉक के हिसाब से नींद नहीं ले रही हैं यानी देर रात तक जाग रही हैं और सुबह देर से उठ रही हैं, तो इसका असर भी पीरियड साइकिल पर होता है।
  • इसके अलावा, नींद की कमी से मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन रेजिस्टेंस पर असर होता है। इससे मोटापा बढ़ता है और पीरियड साइकिल प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

how to get regular periods

  • नींद पूरी न होने के अलावा, स्ट्रेस और विटामिन-डी और विटामिन-बी12 समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी आपकी पीरियड साइकिल पर असर डाल सकती है।
  • अगर आप लंबे समय से स्ट्रेस में हैं, तो इसके कारण पीरियड डिले या जल्दी आ सकते हैं। 21 दिनों से कम या 35 दिनों से अधिक की पीरियड साइकिल अनहेल्दी मानी जाती है और इसे अनियमित पीरियड्स माना जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- 'क्या अनियमित पीरियड्स के साथ मैं प्रेग्नेंट हो सकती हूं?'...अगर आपके मन में भी है यह सवाल, तो गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब

 

नींद की कमी का पीरियड्स पर सीधा असर होता है। ऐसे में हेल्दी पीरियड साइकिल के लिए, अच्छी नींद, सही खान-पान और तनाव से दूर रहना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।