क्या गर्मी के कारण ऑर्गन फेल हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

देश के कई हिस्सों में गर्मी का जबरदस्त टॉर्चर देखने को मिल रहा है। इसके चलते न सिर्फ आपको थकान होती है, बल्कि आपके आंतरिक अंगों को भी नुकसान हो सकता है। गर्मी के कारण ऑर्गन फेल हो सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-13, 12:11 IST
image

देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में तो, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। पारा 52 डिग्री के आसपास बताया जा रहा है। गर्मी का टॉर्चर देख रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा घर में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं जब गर्मियों में तापामान 40 के पार जाता है, तो शरीर पर इसका सीधा असर पड़ता है। अधिक गर्मी सिर्फ थकावट या डिहाइड्रेशन का कारण नहीं बनती, बल्कि गंभीर मामलों में यह ऑर्गन फेलियर का कारण भी बन सकती है। यह स्थिति हीट स्ट्रोक कहलाती है और समय पर इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है। Dr. Bhushan Bhole, Gastroenterologist at PSRI Hospital Delhi इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या गर्मी के कारण ऑर्गन फेलियर हो सकता है?

ORGAN FAILURE

जब शरीर का तापमान सामान्य लगभग 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है और पसीना आना बंद हो जाता है, तो शरीर की कूलिंग प्रणाली फेल हो जाती है। इससे मस्तिष्क, हृदय, किडनी और लिवर जैसे अंगों पर भारी दबाव पड़ता है। सबसे पहले, मस्तिष्क पर असर दिखता है, व्यक्ति भ्रमित होने लगता है, बेहोशी आ सकती है और दौरे तक पड़ सकते हैं।

इसके बाद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ा जाता है, जिससे किडनी और लिवर को पर्याप्त ऑक्सीजन और रक्त नहीं मिल पाता। डिहाइड्रेशन की स्थिति में ब्लड गाढ़ा हो जाता है, जिससे अंगों तक खून और पोषक तत्वों की आपूर्ति और कम हो जाती है। अगर 1–2 घंटे में स्थिति कंट्रोल मे न हो, तो मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या कॉपर टी निकलवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आ सकती है? जानें क्या है गायनेकोलॉजिस्ट का कहना

heart-attack DUE TO HEAT

खासकर बुजुर्ग, छोटे बच्चे, हृदय रोगी, डायबिटीज और हाई बीपी के मरीज इस जोखिम में अधिक होते हैं। उन्हें गर्मी में दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए और खूब पानी, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे तरल पीते रहना चाहिए।

यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, उल्टी, चक्कर, ज्यादा पसीना न आना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर शरीर को ठंडा करें और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं। गर्मी केवल असहजता नहीं बल्कि जानलेवा खतरा भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें-कहीं आपके हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह फैटी लीवर तो नहीं? जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP