herzindagi
image

इन 5 बीमारियों का कारण बन सकता है स्ट्रेस

स्ट्रेस हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। लेकिन, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं स्ट्रेस से होने वाली समस्याओं के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-01-24, 21:45 IST

स्ट्रेस हमारे जीवन का हिस्सा है। इससे हर कोई गुजरता । दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे तनाव नहीं होगा। कुछ लोग जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं। ज्यादा स्ट्रेस लेने से ना सिर्फ हमारी भावनाएं प्रभावति होती हैं ब्लकि शरीर पर कई नकारत्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कि स्ट्रेस से कौन सी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

स्ट्रेस से होने वाली 5 समस्याएं

effects of stress on your body

स्ट्रेस हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। जब हम तनाव लेते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन का शराब बढ़ जाता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है इसे पेट में दर्द, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती है।

स्ट्रेस के दौरान शरीर में कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के लिए ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। लंबे वक्त तक यह स्थिति बनी रहे तो इससे टाइप टू डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

स्ट्रेस से शरीर में गर्मी महसूस होने लगती है, इससे रक्तचाप बढ़ जाता है। तनाव के दौरान शरीर का रक्त संचार अधिक तेज हो जाता है, जिससे दिल की धड़कन बढ़ जाती है। उच्च रक्तचाप दिल और रक्त वाहिकाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।इससे स्ट्रोक और दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

bad effects of stress on your body

इसे भी पढ़ें-Congenital Hypothyroidism: क्या बच्चों में जन्म से हो सकता है थायराइड? एक्सपर्ट से जानें

ज्यादा तनाव लेने से अनिद्रा की समस्या पैदा हो सकती है, इससे व्यक्ति सोने में कठिनाई महसूस करता है। नींद की कमी तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है।

स्ट्रेस के कारण आपको क्रॉनिक हेडेक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह मासिक चक्र को भी प्रभावित करता है। यह आपकी लिबिडो पर भी असर डालता है। इसके अलावा स्ट्रेस आपके इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर देता है

इसे भी पढ़ें-दिल में छेद क्यों होता है? एक्सपर्ट बता रहे हैं कारण

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।