बालों को तेजी से बढ़ाते हैं ये योगासन, रोजाना 5 मिनट करें

क्या आपको लंबे, घने और सुंदर बालों की चाह है? लेकिन आपको लगता है कि बालों की ग्रोथ रुक गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारे पास कुछ योगासनों की लिस्ट है, जो बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ये आसान योगासन बालों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और उनको मजबूती देते हुए ग्रोथ को तेज करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इन योगासानों की मदद से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों का झड़ना कम होता है।
आज मंडे मोटिवेशन सीरीज के माध्यम से हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना बालों की हेल्थ में सुधार करने वाले योगासनों के बारे में बता रही हैं।
पर्वतासन

पर्वतासन संस्कृत के 2 शब्दों से मिलकर बना है। पर्वत का अर्थ 'पहाड़' और आसन का अर्थ 'मुद्रा' है। पर्वतासन को माउंटेन पोज के नाम से भी जाना जाता है।
- हाथों और पैरों के बल आ जाएं।
- हिप्स को ऊपर उठाएं।
- घुटनों और कोहनियों को सीधा करें।
- उल्टे ‘वी’शेप में आ जाएं।
- हथेलियों पर प्रेशर डालें।
- अब एड़ियों को फर्श से ऊपर उठाएं।
- इस मुद्रा में 8 से 10 सांसों तक रुकें।
इसे जरूर पढ़ें:5 योगासन जो आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं
अर्ध पिंच मयूरासन

इसे डॉल्फिन पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह संस्कृत के 4 शब्दों से मिलकर बना है। इसमें अर्ध का अर्थ 'आधा', पिंच का 'पंख' मयूर का 'मोर' और आसन का 'मुद्रा' है।
- सबसे पहले मैट पर खड़े हो जाएं।
- अब हाथों को नीचे की ओर लेकर जाएं।
- घुटनों को एकदम सीधा रखें।
- फिर हाथों और कोहनी को जमीन पर टिकाएं।
- शरीर को 'वी' शेप में लाएं।
- इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रहें।
- अब पुरानी पोजीशन में आने के लिए हाथों को ऊपर की ओर लेकर जाएं।
शशांकासन

यह संस्कृत के 2 शब्दों शशांक और आसन से मिलकर बना है। इसमें शशांक का अर्थ 'खरगोश' और आसन का 'मुद्रा' है।
- व्रजासन में बैठ जाएं।
- दोनों हाथों को सीधा दोनों घुटनों पर रखें।
- अब सांसों को अंदर लेकर दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और सीधा करें।
- गर्दन और रीढ़ को सीधा रखें।
- सांसों को छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे की ओर झुकें।
- दोनों हाथों को नीचे की ओर लाएं।
- नाक और माथे को फर्श पर रखें।
- दोनों हाथों को भी सीधे फर्श पर रखें।
- फिर पुरानी मुद्रा में वापस आ जाएं।
सेतुबंध आसन

इसे ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह भी संस्कृत के 3 शब्दों सेतु, बंध और आसन से मिलकर बना है। इसमें सेतु का अर्थ 'पुल', बंध का 'बांधना' और आसन का 'पोश्चर' है।
- इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
- पैरों को मोड़ें। ऐसा करते हुए पैरों की एड़ियां और घुटने एक सीध में होने चाहिए।
- सांसों को अंदर की ओर लें और पीठ और हिप्स को धीरे-धीरे ऊपर उठाने की कोशिश करें।
- लेकिन, आपको गर्दन, कंधे और सिर को जमीन से नहीं उठाना है।
- इस मुद्रा में कुछ देर के लिए रहें।
- अब धीरे-धीरे सांसों को छोड़ते हुए पहली पोजीशन में लौट आएं।
सिर और स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए रोजाना इन योगासनों को करें। अगर आपको जल्द रिजल्ट पाना है, तो इन्हें दिन में 3 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें: बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए करें ये 4 योग
योग करने का सही समय
इन योगासनों को सुबह खाली पेट और शाम को लंच के 3 घंटे बाद करें।
View this post on Instagram
बालों की ग्रोथ के लिए इन बातों का ध्यान रखें
- डाइट में फलों, साग, जूस और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- विटामिन-डी के लिए कुछ देर सुबह की धूप में बैठें।
- रोजाना 8 घंटे की नींद लें।
- जंक फू्ड और तले हुए भोजन से परहेज करें।
आप भी इन योगासनों को करके बालों को सुंदर बना सकते हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।