बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? इस मुद्रा से मिनटों में मिलेगी राहत

आपने देखा होगा कि कई बार कुछ खाते या पीते समय हिचकी आने लगती है। कभी-कभी, यह एक मिनट में ही बंद हो जाती है। लेकिन किसी-किसी को घंटों परेशान करती है। ऐसा जल्दी-जल्दी खाने, बहुत ज्यादा खाने, ड्राई चीजों को खाने, मसालेदार खाने, गले में कुछ अटकने आदि के कारण हो सकता है। इसके अलावा, लगातार हिचकी की समस्या डाइजेस्टिव डिसऑर्डर, स्ट्रेस और मेटाबॉलिक से जुड़ी समस्याओं के कारण भी होती है।
यदि आपको बार-बार और लंबे समय तक हिचकी आती है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। लेकिन, जब भी आपको हिचकी परेशान करे, तब तुरंत राहत पाने के लिए आप यहां बताए उपाय को आजमाकर देख सकते हैं। इसकी जानकारी फिटनेस एक्सपर्ट जूही कपूर शेयर कर रही हैं।
हिचकी के लिए अपान वायु मुद्रा
अपान मुद्रा का नाम 'अपान-वायु' के नाम पर रखा गया है। योग और आयुर्वेद में प्राण को 'एनर्जी' कहा जाता है और 'वायु' एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ हवा है। इस मुद्रा को करते समय एक साथ दो मुद्राएं 'पृथ्वी और आकाश' बनती हैं। आकाश मुद्रा दिल, फेफड़ों, कान और गले से संबंधित रोगों को दूर करती है। पृथ्वी मुद्रा शरीर को शक्ति प्रदान करती है और सभी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को दूर करती है।
एक्सपर्ट का कहना है, ''अपान वायु मुद्रा हिचकी से छुटकारा दिलाती है। यह आजमाया और परखा हुआ नुस्खा है, जो हर समय काम करता है। सिर्फ हिचकी के लिए ही नहीं, यह मुद्रा कई अन्य बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है।''
विधि

- पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
- दोनों हाथों को थाइज पर रखें।
- फिर इंडेक्स फिंगर को अंगूठे पर रखें।
- अंगूठे के कोने को मिडिल और रिंग फिंगर से मिला दें।
- बाकी दोनों अंगुलियों को सीधा रखें।
- धीरे-धीरे सांस लें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
- इस मुद्रा में 10 मिनट के लिए रहें।
इसे जरूर पढ़ें:हिचकी से परेशान हैं तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय
अन्य फायदे
- यह मुद्रा शरीर से विषैले तत्वों को दूर करती है।
- दिल को हेल्दी रखती है।
- पेट की गैस को दूर करती है।
- नेगेटिव विचारों को कम करती है।
- मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है।
- शरीर को मजबूत करती है।
- सिरदर्द को दूर करती है।
- शरीर की बेचैनी को दूर करती है।
- मन को शांत करती है।
- वात, पित्त और कफ जैसी समस्याओं को ठीक करती है।
- दांतों से जुड़ी परेशानियों को दूर करती है।
- गैस संबंधी परेशानियों से निजात मिलती है।
- वैरिकोज वेन्स की समस्याको कम करती है।
- इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को ठीक किया जा सकता है।
हिचकी से छुटकारा पाने के अन्य तरीके?
- पानी पिएं।
- दिमाग को दूसरी जगह लगाएं।
- शॉक या डर से भी हिचकी रूक जाती है।
- नींबू का टुकड़ा चूसें।
- एक चम्मच चीनी को मुंह में रखें।
- थोड़ी देर सांस रोककर रखें।
इसे जरूर पढ़ें:ये घरेलू उपाय हिचकी की समस्या से देंगे आपको तुरंत राहत
आप भी इस मुद्रा से हिचकी को तुरंत रोक सकते हैं। आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।