स्टेज फियर को दूर करने के लिए करें यह मुद्रा

क्या आप भी स्टेज फियर का सामना करते हैं। चार लोगों के सामने बात रखने में हिचकिचाहट महसूस होती है। इस खास मुद्रा से फायदा मिल सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-16, 20:51 IST
tip to overcome stage fear

हम सब चाहे कितने भी बातूनी हो कितने भी फ्रैंक हो जब बात स्टेज पर भाषण देने की आती है या चार लोगों के सामने अपनी बात रखने की आती है तो अक्सर हमारे अंदर एक दर झलकने लगता है। कई बार हम डर के मारे कुछ बोल ही नहीं पाते हैं। हाथ पैर में कंपकंपाहट होने लगती है। इस समस्या को पब्लिक स्पीकिंग फोबिया कहा जाता है। अगर आप भी इस समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आप एक खास मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं योग एक्सपर्ट डॉक्टर नूपुर रोहतगी आईए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

उत्तरबोधि मुद्रा कैसे करें

confidence mudra

  • सबसे पहले आप एक शांत जगह पर बैठ जाएं। (मन की शांती के लिए करें ये मुद्र)
  • अब दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे से फंसा लें।
  • फिर दोनों हाथों के अंगूठे और तर्जनी उंगलियों को मिलाएं।
  • अंगूठों की दिशा नीचे की ओर रहे और तर्जनी उंगलियां ऊपर की ओर होगी।
  • इस अवस्था में हाथों को अपनी नाभि के पास रखें।
  • इस मुद्रा को कम से कम 10 से 15 मिनट हर रोज अभ्यास करें।
  • इससे आपको कुछ ही दिन में फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-जानिए क्या होती हैं वेट लॉस गमीज

उत्तरबोधि मुद्रा के अन्य फायदे जानें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrNoopur Rohatgi|Yoga&Homoeopathy (@yogabydrnoopur)

  • किसी भी काम को करने से पहले उत्तेजित मन को शांत करने में मदद मिलती है।
  • यह तंत्रिकाओं को शांत करने का शानदार तरीका है।
  • यह आत्मविश्वास में सुधार करता है।
  • डर को दूर करता है।
  • यह एक ऐसी मुद्रा है जो समस्या समाधान और निर्णय लेने में मदद करती है।
  • फोकस और एकाग्रता में सुधार करती है। (ऐसे बढ़ाएं फोकस)
  • यह आपको क्रिएटिव बनाने में मदद करती है।
  • चिंता और तनाव की समस्या को दूर करती है।

यह भी पढ़ें- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये फूड्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।