herzindagi
Which yoga asanas increase immunity

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए घर पर करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी मजबूत

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। इसके लिए सही डाइट और योगासन मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट के बताए योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
Editorial
Updated:- 2024-07-11, 23:15 IST

हम सभी सेहतमंद रहकर एक लंबी उम्र जीना चाहते हैं। सेहतमंद रहने और बीमारियों से बचने के लिए, इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती है, उन्हें बीमारियां जल्दी नहीं घेरती हैं। वहीं, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। खासकर, मानसून में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। इसमें सही डाइट और योगासन मदद कर सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए योग को रूटीन में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में आपके काम आ सकते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर रेजी राज, जनरल मैनेजर और सीनियर आयुर्वेदिक फिजिशियन, अमल तमारा, ऐलेपे दे रहे हैं। 

ताड़ासन (माउंटेन पोज)

tadasana for immunity

  • इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को थोड़ा खोलकर सीधा खड़ी हो जाएं।
  • अब हाथों की उंगलियों को जोड़ें।
  • इसे सिर के ऊपर ले जाएं।
  • हाथों को आपको कानों के पास ने निकालना है और ऊपर की ओर ले जाना है।
  • शरीर को थोड़ा ऊपर की तरफ खींचें।
  • आपको अपनी एड़ी को ऊपर करना है और पंजों के बल खड़े होना है।
  • आपको खिंचाव महसूस होगा।
  • धीरे-धीरे सांस लें और इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • अब नॉर्मल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • इसे सुबह और शाम करें।
  • इससे बॉडी का पॉश्चर सही होता है।
  • इससे शरीर की ताकत भी बढ़ती है और मसल्स मजबूत होती हैं।
  • इससे डाइजेशन सुधरता है और ब्लड फ्लो में सुधार होता है।
  • इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

अधोमुखा शवासन (डाउनवर्ड फेसिंग डॉग पोज)

downward facing dog yoga for immunity

  • योगा मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
  • अब हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • जमीन की तरफ खुद को झुकाएं।
  • घुटनों और हाथों को सीधा करें।
  • पैरों को पीछे की तरफ और हाथों की आगे की तरफ ले जाना है।
  • बॉडी को एक धनुष की शेप में रखना है।
  • गहरी सांस लेते हुए हाथों को जमीन पर टिकाएं।
  • कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • आंखों को पैरों की तरफ टिकाएं।
  • इस पोजिशन को बैलेंस करें।
  • कुछ देर इसे होल्ड करें और फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
  • इससे हाथों और पैरों में मजबूती आती है।
  • इससे स्पाइन में खिंचाव आता है और सर्कुलेशन में सुधार आता है।
  • इससे स्ट्रेस दूर होता है और बीमारियों से बचने की ताकत मिलती है। 

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

 

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए, आप इन योगासनों को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- लटका हुआ पेट कुछ ही दिनों में होगा अंदर, रोज करें यह योगासन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।