शरीर में लचीलापन लाता है यह योगासन, महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद

महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती हैं। सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान, हेल्दी रूटीन, एक्सरसाइज और योग समेत कई चीजें जरूरी हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाती हैं। महिलाओं को योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए। डाइजेशन सुधारने, पीरियड के दिनों में आराम देने, वजन कम करने और शरीर में लचीलापन लाने जैसी कई चीजों में योग कारगर है। यहां हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में लचीलापन लाता है। इसके अलावा भी यह कई चीजों में फायदेमंद है। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
वातायनासन या फ्लाइंग हॉर्स पोज करने का सही तरीका (How to do Vatayanasana step by step)

- योगा मैट पर सीधा बैठ जाएं।
- अपने बाएं पैर को कूल्हे के पास दाहिनी जांघ पर रखें।
- आपको आधे पद्मासन में बैठना है।
- अब हथेलियों को फर्श पर रखें।
- सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श से उठाएं।
- अब बाएं पैर को घुमाते हुए फर्श पर रख दें।
- दाहिने पैर को आगे करें।
- सीधी एड़ी को बाएं घुटने के पास रखें।
- सांस लेते रहे और अपनी पीठ को सीधा रखें।
- हाथों को सीने के लेवल तक उठाएं।
- दोनों दाएं और बाएं हाथों को एक-दूसरे पर लपेट दें।
- हथेलियों को आपस में मिला लें।
- इस पोज को कुछ देर होल्ड करें।
- सांस नॉर्मल रखें।
- पैरों को सीधा कर फर्श पर बैठ जाएं।
- पैरो और हाथों की पोजिशन होल्ड करें।
- इस मुद्रा में कुछ देर रहें।
वातयनासन से शरीर को मिलने वाले फायदे (What are the benefits of Horse Pose)

- इसे वातायनासन या अश्व मुद्रा कहा जाता है।
- इसके नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में तनाव कम होता है।
- शरीर में लचीलापन आता है।
- हड्डियां मजबूत होती हैं।
- शरीर के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो में सुधार होता है।
- शारीरिक और मानसिक बैलेंस सुधरता है।
- पोश्चर बेहतर होता है।
- जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
नोट- यह योगासन थोड़ा जटिल है इसलिए इसे एक्सपर्ट की सलाह और गाइडेंस में ही करें।
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज
यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन
महिलाओं को इस योगासन को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।