इस जादुई टिप्स से डायबिटीज का खतरा होगा कम और चुटकी में घटेगा वजन

बदलती लाइफ स्टाइल और बढ़ते तनाव के बीच वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। और वजन कम करने के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती। डाइटिंग से लेकर जिम में घंटों पसीना बहाने तक बहुत सारी कोशिशे करती हैं। अगर आप भी वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहा रही है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको वजन कम करने का बेहद ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे सुनकर शायद आपको भी हैरानी होगी कि ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन मुमकिन है और सच भी। दिन में कम से कम 6 घंटे खड़े रहकर अपने बढ़ते मोटापे पर काबू पाया जा सकता है। घंटो खड़े रहने से मोटापा कम होने की संभावना कम से कम 32 प्रतिशत तक होती है और आपका वजन भी कम हो सकता है।
Read more: अजवायन को इस तरीके से लेने से 1 हफ्ते में गिरने लगेगा वजन
क्या कहती है रिसर्च?
जी हां एक नई रिसर्च के अनुसार जिम में पसीना बहाने के बजाय सिर्फ खड़े रहने से आप वजन कम कर सकती हैं। इस रिचर्स में साबित हुआ है कि दिन में करीब 6 घंटे तक खड़े रहने से आपके अतिरिक्त वजन में कमी आ सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि खड़े रहने से बैठने की तुलना में प्रति मिनट 0.15 कैलोरी ज्यादा खपत होती है। जी हां, दिन में करीब 6 घंटे बैठने की बजाय खड़े रहने से करीब 65 किलोग्राम के वयस्क में छह घंटे में 54 कैलोरी अतिरिक्त खर्च होती है।
Image Courtesy: Pxhere.com
अमेरिका स्थित मायो क्लिनिक इन रोचेस्टर के प्रोफेसर फ्रांसिस्को लोपेज जिमेनेज ने कहा, "खड़े होने से सिर्फ कैलोरी की ही खपत नहीं होती है, बल्कि यह मसल्स की गति से हार्ट अटैक्, स्ट्रोक व डायबिटीज की दर में कमी से जुड़ा हुआ है। इसलिए खड़े होने का फायदा वजन के नियंत्रण से कहीं ज्यादा है।" इस शोध में यह देखा गया कि 7 हजार से अधिक लोगों पर मोटापे और खड़े रहने की आदत के बीच संबंध का पता लगाया है, तो पता लगा कि पुरुषों का छह घंटे खड़े रहने से उनके मोटापे पर फर्क पड़ता है और मोटापा कम होने में 32 प्रतिशत तक की कमी देखी गई है। वहीं महिलाओं पर यह शोध आजमाया गया तो पता लगा कि महिलाओं को दिन में आधे समय खड़ा होने से उनके मोटापे की संभावना को कम होता हुआ पाया गया। यह शोध अलग अलग तरह के बॉडी मास इंडेक्स बॉडी फैट की मात्रा और कमर के घेरे के आधार पर किए गए है।
खड़े होने से कैसे होता है वजन कम?
अगर आप भी खड़े होकर वजन कम करना चाहती हैं तो आज से ही इस पर काम करना शुरू कर दें। इसके लिए आपको बस अपना आलस त्यागना होगा। यहीं नहीं इसके लिए आपको हर काम को करने के लिए तैयार रहना होगा। इससे आप का ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा और आप के ब्लड में सर्कुलेशन बना रहेगा। इधर उधर चलने फिरने से आपकी बॉडी में एनर्जी बढ़ेगी, और इसी वजह से आपको पसीना आएगा, जो कि वेट कंट्रोल करने के लिए काफी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।