herzindagi
tadasana and vrikshasana for kids health

अपने बच्चों को रोज 10 मिनट करवाएं ये 2 योगासन, मिलेंगे कई फायदे

बच्चों के रूटीन में बचपन से ही योगा को जरूर शामिल करें। योगासन करने से न केवल बच्चों का शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। योगा बच्चों की मेमोरी भी बूस्ट करता है।
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 15:00 IST

बच्चों को अच्छे गुण बचपन से ही सिखाए जाते हैं और सभी माता-पिता बच्चों में कम उम्र से ही अच्छी आदतें पड़वाना शुरू करते हैं ताकि आगे चलकर वे एक अच्छे इंसान बन सकें। बच्चों को सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित करना भी बहुत जरूरी है और  यह सीख उन्हें बचपन से ही दी जानी चाहिए। हेल्दी डाइट, योगा, एक्सरसाइज, ध्यान और भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में बचपन में ही बच्चों को समझाना चाहिए। बच्चों के रूटीन में बचपन से ही योगा को जरूर शामिल करें। योगासन करने से न केवल बच्चों का शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। योगा बच्चों की मेमोरी भी बूस्ट करता है। यहां हम 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं जो बच्चों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। इन्हें आप रोज 10 मिनट बच्चों को करवाएं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। 

बच्चों के लिए ताड़ासन करने का सही तरीका और फायदे (What are the 5 benefits of Tadasana)

tadasana for kids health benefits

  • सबसे पहले पैरों को थोड़ा खोलकर सीधा खड़ा हो जाएं।
  • अब हाथों की उंगलियों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए सिर के ऊपर ले जाएं।
  • हाथों को अपने कानों के पास से निकालते हुए ऊपर ले जाएं।
  • अब हाथों की उंगलियों और शरीर को ऊपर की तरफ खींचें।
  • इस दौरान अपनी एड़ी को ऊपर करें और पंजे के बल खड़े हों।
  • खिंचाव के साथ सांस लें।
  • इसे थोड़ी देर बनाए रखें।
  • अब नॉर्मल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • इसे आप बच्चों को दिन में 2-3 बार करवा सकती हैं।
  • इसे करने से हाइट बढ़ती है और शरीर का पॉइश्चर सही होता है।
  • इससे एनर्जी बढ़ती है।
  • पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और डाइजेशन में सुधार होता है।
  • इससे ब्लड फ्लो भी अच्छा रहता है।

बच्चों के लिए वृक्षासन करने का सही तरीका और फायदे (Why is Tree Pose or Vrikshasana good for kids)

tree pose for kids

  • इसके करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब अपने सीधे पैर के घुटने को मोड़ें।
  • सीधे पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर टिकाएं।
  • ऐसा करते हुए आपकी एड़ी ऊपर की तरफ और पंजे नीचे की तरफ होने चाहिए।
  • बाएं पैर पर शरीर का वेट बैलेंस करें।
  • सीधा खड़ा रहने की कोशिश करें।
  • अब दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
  • लंबी और गहरी सांस लें और सिर के ऊपर नमस्कार की मुद्रा में आएं।
  • कुछ सेकेंड्स के लिए इस मुद्रा में बने रहने की कोशिश करें।
  • अब सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • इसे 3-4 बार दोहराएं।
  • इससे भी बच्चे की लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • इससे बॉडी में बैलेंस आता है।
  • इसे करने से स्ट्रेस भी दूर होता है।
  • पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए बेस्‍ट हैं ये 5 योग, स्‍कूल वापस जाने वाले तनाव को करेंगे कम

 

बच्चों के लिए ये योगासन बहुत फायदेमंद हैं। इन्हें बच्चों के रूटीन में जरूर शामिल करवाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्याआ को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।