Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

Diabetes से परेशान हैं? स्लो वॉक को करें रूटीन में शामिल, जानें इसके फायदे

आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खाने के बाद स्‍लो वॉक करना बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने और हेल्‍थ को सुधारने में मदद करता है।
By Sakhi Digital | Edited By Pooja Sinha
Updated:- 2026-07-09, 18:59 IST
slow walking benefits for people with diabetes
Sakhi

आज देश की आबादी का बड़ा हिस्सा डायबिटीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है, जो मुख्यत: आधुनिक जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों से जुड़ी है। मसलन, सोने-जागने का अनिश्चित समय, फिजिकल एक्‍टिविटी की कमी, खानपान की गलत आदतें, अल्कोहल और स्‍मोकिंग की लत आदि इसकी प्रमुख वजहें हैं। डायबिटीज से बचाव के लिए वैसे तो कई तरीके बताए जाते हैं, मसलन, चीनी, चावल, आलू, घी-तेल और मैदे से परहेज करना। क्‍या आप जानते हैं कि डायबिटीज को कम करने में स्‍लो वॉक भी मदद कर सकती है।

slow walk benefits to control sugar

क्‍या कहती है रिसर्च?

अमेरिका के स्पोर्ट्स मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिदिन लंच या डिनर के आधे घंटे बाद मात्र दस-पंद्रह मिनट की हल्‍की वॉक के बाद भी लोगों के ब्लड शुगर लेवल में कमी पाई गई। शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर खाने के आधे घंटे के बाद दस मिनट के लिए भी थोड़ा टहल लिया जाए, तो यह क्रिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। अगर आप इस समस्या से बचाव चाहती हैं, तो लंच और डिनर के बाद टहलने की आदत को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें। इससे न सिर्फ शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा, बल्कि यह आदत फिटनेस के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

एक्सपर्ट की राय

डॉ.आशुतोष गोयल, कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, पारस हॉस्पिटल, गुरुग्राम का कहना है कि यह शोध बिल्‍कुल सही है। खाने के बाद शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन सही ढंग से होता है। इससे मसल्‍स खून में मौजूद ग्लूकोज का सही तरीके से इस्‍तेमाल कर लेते हैं। नियमित वॉक से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

slow walking benefits in diabetes

स्‍लो वॉक के फायदे

वॉक करना सबसे आसान एक्‍टिविटीज में से एक है और डायबिटीज से परेशान ज्‍यादातर लोग इसे कर सकते हैं। इसमें चोट लगने का खतरा कम होता है और वॉक शुरू करने के लिए आपको किसी स्‍पेशल इक्विपमेंट की जरूरत भी नहीं होती है। हालांकि, आरामदायक कपड़े और जूते पहनने से आपको मोटिवेटेड रहने में मदद मिल सकती है। जब आप रेगुलर वॉक करते हैं, तब आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं-

  • ब्लड शुगर का लेवल कम होता है।
  • इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है।
  • दिल की सेहत में सुधार होता है।
  • मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है।
  • वजन को बनाए रखना आसान हो जाता है।
  • बैलेंस में सुधार होता है।
  • ब्‍लड प्रेशर कम होता है।
  • मूड बेहतर होता है।
  • ज्‍यादा फोकस्ड और अलर्ट महसूस होता है।
  • याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- दवा के बावजूद Blood Sugar रहता है हाई? ये 2 गलतियां तुरंत सुधारें

आप भी स्‍लो वॉक से ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही ये सारे फायदे पा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com & Sakhi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।